Himalay Wood Badge Assignment
3. What is the meaning of Woodcraft Write in details?
बन विधा - पशुओं एवं प्रकृति संबंधी ज्ञान को वन विद्या कहते है। विविध प्रकार के पशुओं के संबंध में उनके पग चिन्हों पर चल कर तथा उनके समीप तक रेंग कर तुम उनको उनकी प्राकृतिक अवस्था में देख सकते हो तथा स्वभाव का अध्ययन कर सकते हो।
शिकार का सब मजा पशुओं को मारने में नहीं बल्कि चुपके से अनुशरण करने की वन्य कला में है। कोई भी स्काउट जान बुझकर किसी जानवर को केवल मारने के विचार से नही मारता। वह तब तक नही मारता है जब उसको भोजन के लिए आवश्यकता होगी या वह हानिकारक हो। पशुओं को खुले में लगातार देखने से कोई भी उन्हें पसंद करने लगता है और उनको मारना नही चाहता
वन्य कला में पग चिन्हो और छोटे- छोटे निशानों के अतिरिक्त उसका तात्पर्य समझने की शक्ति भी संयुक्त होती है। जैसे -
पशु कैसे डग लेकर चल रहा था, वह डरा हुआ था , संशय रहित था इत्यादि वह शिकारी को जंगल में या मरुस्थल मे मार्ग खोजने में भी सहायक होते हैं। इससे उसको इस बात का प्रशिक्षण मिलता है कि उसके भोजन के लिए कौन से अति उतम जंगली फल या फूल है या कौन से पशुओ का मनचाहा भोजन है जो संम्भत: आकर्षित कर सके। इसी तरह आबाद स्थानों पर स्काउट आदमियों घोड़ो व साइकिलों तथा गाडियो के चिन्हों का अध्यन करते हैं तथा उनसे यह जान सकतें हैं कि वहाँ क्या होता रहा है। छोटे - छोटे चिन्हो से जैसे :- पक्षियों को अकस्मात उङ जाना सिखाता है कि कोई आस-पास घुम रहा है यधपि तुम उसे देख नही सकते हैं। लोगो के व्यवहार तथा इस बात या उस बात को जोड़कर हम कभी आँक लेते है कि उसकी भावना अच्छी नही है या वो संकट ग्रस्त है और उन्हें सहायता या सहानुभूति को आवश्यकता है और तब तक हम स्काउट के मुख्य कर्तव्य को पूरा कर सकते हैं।
अर्थात् जो संकट में है उसकी प्रत्येक संभव विधि से सहायता कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :-
Himalay Wood Badge Assignment Part-01
Himalay Wood Badge Assignment (G)
What is Scouting ? Benifit of Scouting
4. What is FATHOM ? Read the Scouting for boys and Write .
प्रत्येक पायनीयर को अपने निम्नलिखित शारिरिक नाप बिल्कुल ठीक परिज्ञात होने चाहिए।
एक औसत मनुष्य के निम्नलिखित नाप होते हैं : -
● तर्जनी के नाखून या अंगुठे की चाँड़ाई - 1 इंच
● अगुंठे तथा तर्जनी के बीच का अंतर :- 08 इंच
● कलाई तथा कनिष्ठ के बीच का अंतर - 09 इंच
● कलाई से केहनी तक - 10 इंच
● केहुनी से तर्जनी का अग्रभाग (क्युविट) - 17 इंच
● घुटने के मध्य से भूमि तक - 18 इंच
फैलाई हुई बाँहे (अंगुली के अग्रभाग) से अंगुली के अग्रभाग तक जों अपने कद के भी बराबर होता है उसको फैदम कहते है।
5. Wrote the Story of Captain Cavelary in Scouting ?
अमेरिका के गृह युद्ध में स्काउट अफसर कैप्टन क्लौरी अपनी सेना की एक टुकडी को यह संकेत देना चाहता था कि शत्रु अंजाने में रात को आक्रमन करने वाला है। परंतु वह अपने मित्रो तक नही पहुच सकता था। क्योंकि बीच में गहरी नदी थी, जो वह पार नहीं कर सकते थे।
तुफानी वर्षा हो रही थी, उसके मन में अच्छा एक विचार आया उसने "एक पुराने रेलवे इंजन को हथिया लिया जो कि उसके समीप ही खड़ा था, उसने इंजन में आग सुलगाई और उसमें भाप पैदा की और फिर मोर्स सिग्नल में इन ध्वनियों को सुना और छोटी लम्बी ध्वनियाँ निकालने लगा, तुरंत ही उसके मित्रों ने ध्वनियों को सुना और समझ गये और उन्होंने इसका प्रति उत्तर बिगुल से दिया। उसने फिर उनको एक संदेश दिया जो उन्होंने पढ़ लिया उसके अनुसार कार्य किया। इस तरह से उनके बीस हजार आदमियों की सेना आकस्मिक आक्रमण से बच गई।
इसे भी जरूर पढ़ें
राष्ट्रपति पुरस्कार स्काउट पाठ्यक्रम
राष्ट्रपति पुरस्कार स्काउट गाइड लॉगबुक
राष्ट्रपति पुरस्कार एग्जाम में पूछे जाने वाले प्रश्न-उत्तर
WAGGGS से जुड़ी प्रश्न-उत्तर हिंदी में,
APR से जुड़ी प्रश्न-उत्तर हिंदी में,
6. How many Campfire Yarns are there in Scouting for boys ? list and The Names.
स्काउटिंग फॉर ब्याज मे कुल 09 अध्याय है जिनके अंतर्गत कुल 26 कैम्प फायर कथानक है, जिनके अंतर्गत कुल 26 कैम्पफायर कथानक है जो कि निम्न है -
● अध्याय -1 :- स्काउट क्राफ्ट
इसके अंतर्गत निम्न चार कैंप फायर कथानक है।
1. स्काउट के कार्य
2. स्काउट क्या करते हैं।
3. स्काउट बनना
4. स्काउट पेट्रोल
● अध्याय -2 :- बाहरी कार्यवाही
इसके अंतर्गत निम्न तीन कैंप फायर कथानक है।
5. खुले में जीवन
6. समुद्री तथा हवाई स्काउटिंग
7. सिग्नल तथा कमांड
● अध्याय- 3 :- शिविर जीवन
इसके अंतर्गत निम्न तीन कैंप फायर कथानक है।
8. पायनियरिंग
9. कैंपिंग
10. शिविर में खाना बनाना
● अध्याय- 4 :- खोज निकालना
इसके अंतर्गत निम्न तीन कैंप फायर कथानक है।
11. चिन्ह का निरीक्षण
12. पग चिन्हों का अन्वेषण
13. चिन्हों का अध्ययन
● अध्याय- 5 :- वुड क्राफ्ट (वन्य कला)
इसके अंतर्गत निम्न तीन कैंप फायर कथानक है।
14. छिपकर पीछा करना
15. जानवर
16. बूटे
● अध्याय- 6 :- स्काउट्स के लिए सहिष्णुता
इसके अंतर्गत निम्न तीन कैंप फायर कथानक है।
17. कैसे सबल बनें
18. स्वास्थ्य वर्धक आदतें
19. बीमारियों से बचाव
● अध्याय -7 :- नाइट्स की शुर वीरता
इसके अंतर्गत निम्न तीन कैंप फायर कथानक है।
20. दुसरो की सहायता के लिए वीरता
21. आत्म नियंत्रण
22. अपनी उन्नति
● अध्याय- 8 :- जीवन रक्षा
इसके अंतर्गत निम्न तीन कैंप फायर कथानक है।
23. दुर्घटनाओ के लिए तैयार रहो
24. दुर्घटनाएं तथा उनका प्रतिकार
25. दुसरो की सहायता करना
● अध्याय -9 :-नागरिकों के रूप में हमारे कर्तव्य
इसके अंतर्गत निम्न एक कैंप फायर कथानक है।
26. नागरिकता
हिमालय वुड बैज से जुड़ी अन्य प्रश्न की उत्तर हम अगले भाग में प्राप्त करेंगे।
इसे भी पढें:-
स्काउट गाइड चिन्ह, आदर्श वाक्य,सिद्धान्त