Himalaya Wood Badge Guide Study Assignment | हिमालय वुड बैज गाइड | HWB Guide Assignment .

Himalaya Wood Badge Guide Study Assignment


हिमालय वुड बैज गाइड असाइंमेंट उत्तर


इस पोस्ट में हिमालय वुड बैज कोर्स यानी HWB (Himalaya Wood Badge) Assignment की जानकारी दी गई है। एडवांस उत्तीर्ण गाइड कैप्टन इस study Assigment को पूरा करके HWB कोर्स के आवेदन करती है। 
          भाग- A की 02 प्रश्न के उत्तर इस पोस्ट में दी गई है, अन्य भाग-B और भाग-C के नोट्स के लिए हमसे जुड़े रहें।

भाग - A 

1. PROMISE, LAW, and MOTTO are the part of the life of Guides. How do you include these in your Guide pratically? Explain.

प्रतिज्ञा, नियम और आदर्श वाक्य गाइड्स के जीवन का हिस्सा हैं। आप इन्हें व्यावहारिक रूप से अपने गाइडों में कैसे शामिल करते हैं? व्याख्या करना।

गाइड प्रतिज्ञा में मर्यादा  का विशेष महत्व है। जब  एक गाइड प्रतिज्ञा करती है तो उसमें सत्यता, पवित्रता, विश्वसनीयता  आदि भाव सम्मिलित होते है। गाइड का ईश्वर की सत्ता में अटूट विश्वाश होता है प्रार्थना, प्रकृति अवलोकन, सेवा भाव, प्राणी मात्र के प्रति प्रेम आदि कार्यों द्वारा ईश्वर के प्रति अपनी कृतज्ञ की प्रकट करती है।

अपने राष्ट्र की उन्नति के लिए सदैव तत्पर रहती है। देश के संविधान, ध्वज, राष्ट्रीय प्रतीकों और नियमों के प्रति आस्थावान  रहती है।

जरूरतमदों की सहायता करना एक ईश्वरीय कार्य है। निस्वार्थ भाव से सेवा करना "ईश्वर की सच्ची पूजा है"।

गाइड अपने स्कार्फ में एक गांँठ लगती है कि उसे प्रत्येक दिन एक भलाई का कार्य  करना है। और छोटे- छोटे कार्य करके वह  भलाई का काम Good Turn की आदत बना लेती है। गाइड नियम सभी धर्मों का सार है। जीवन रूपी नैया को सही दिशा में ले जाने के लिए नियम एक पतवार है।

"Once a Guide is always a Guide" एक बार जो गाइड बन जाती है तो सदा गाइड रहती है। यदि एक बार कोई गाइड बन गई तो वह कुछ और बनना ही नही चाहती। और अपनी मर्यादा में रहकर अपने सामर्थ्य के अनुसार गाइड प्रतिज्ञा और नियम  का पालन करने के लिए हर समय तैयार रहती है।

एक नई गाइड आनंद दायक , जोखिमपूर्ण खेलो ओर  नये अनुभवों का आनंद लेती है। तो वहीं पुरानी गाइड स्वयं को पहचान, परोपकार व प्रगति का सुखद अनुभव प्राप्त कर शक्ति और संतुष्टि की अनुभूति करती है।

इसे भी जरूर पढ़ें

👉 स्काउटिंग फ़ॉर बॉयज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

👉 हिस्ट्री ऑफ लेडी बेडन पॉवेल

👉 कैम्प ड्यूटी, रोटा चार्ट, पेट्रोल डयूटी

1.एक गाइड सत्य का पालन करती है। उसे कोई देखे या न देखे फिर भी अपने आप  निष्ठा पूर्वक अपने आदेशो का पालन करती है।

2. एक गाइड में धर्मान्धता नही होती,वह सभी धर्मों का आदर और सम्मान करती है।

3. माता - पिता, गुरुजनों व मित्रगण व देश के प्रति बफादार होती है।

4. एक गाइड के लिए अमीर-गरीब , छोटे-बड़े सब बराबर होते है।ऊंच- नीच का भेद-भाव नही करती। सबके साथ   आदरपूर्वक विनम्र व्यवहार करती है।

5. एक गाइड कोई भी सेवा कार्य, पुरस्कार के लिए नही करती।

6. गाइड अनुशासन में रह कर आदेशो का पालन फुर्ती और प्रसन्नता पूर्वक करती है।

7. एक गाइड कभी किसी का दिल नही दुखती बल्कि असहाय और जख्मी पशु-पक्षियों का उपचार भी करती है।

8. एक गाइड न तो धन का, भोजन का, अपमान नही करती और संकट के समय हिम्मत नही हारती।

9.  एक गाइड हमेशा स्वस्थ्य विचारो वाली होती है और अच्छे मित्रो की संगत में रहती है और अच्छी-अच्छी किताबे पढ़ती है।

10. एक गाइड हमेशा शालिन वस्त्र पहनती है तथा शरीर से स्वस्थ,मस्तिष्क से सजग और चरित्र से दृढ़ होकर अपने आदर्श वाक्य "तैयार रहो" को चरितार्थ करती है।

व्यवहारिक रूप से गाइड्स के मन मस्तिष्क में प्रतिज्ञा, नियम और आदर्श वाक्य  निभाने के व्यवहारिक प्रयास - 

अपनी गाइड्स के मन मस्तिष्क में  नियम, प्रतिज्ञा, और आदर्श वाक्य सीखने के लिए निम्न गतुविधियाँ की जानी है।

1. सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन।

2. धार्मिक स्थलों का भ्रमण।

3. सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता।

4.आपसी सद् भाव हेतु भाषण, निबंध और क्विज प्रतियोगिता।

5. ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण एवं निरीक्षण।

6. वृद्धाश्रमो व कुष्ढालयो का भ्रमण।

7. अस्पतालों में सेवा कार्य।

8. बाढ़ एवं भूकंप में प्रशाल का सहयोग।

9. वृक्षारोपण कार्यक्रम।

10. जल संरक्षण के कार्यक्रम।

11. महामारी , संचारी रोग, एड्स, टी. बी. के प्रति जागरूकता कार्यक्रम।

12. प्राथमिक चिकित्सा प्रतियोगिता।

13.प्याऊ लगाना।

14. साक्षरता कार्यक्रम।

15. यातायात एवं मतदान जागरूकता कार्यक्रम।

2. "Ceremonies flag important rule in Guiding" Explain only one ceromony with details of programme which you organised in your Guides Compony.

Ceromony या समारोह रक औपचारिक धार्मिक या सार्वजनिक अवसर होता है, जो विशेष रुप से  एक विशेष घटना, उपलब्धि या वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला जश्न है।समरोह एक विशेष अवसर पर किया जाने वाला अनुष्ठान है जिसका अपना महत्व होता है।

गाइडिंग में समारोह का अपना एक अलग महत्व और भूमिका है।रास्ट्रपति पुरस्कार समारोह, राज्यपाल पुरस्कार समारोह, ध्वजारोहण संस्कार समारोह, दीक्षा संस्कार समारोह, आदि अपनी विशेष छाप छोड़ते है।

प्रवेश रैली, राष्ट्रीय जम्बूरी, कैम्पूरी आदि के उद्घाटन समारोह, समापन समारोह  यादगार होते है।इसलिए एक गाइड के जीवन मे महत्वपूर्ण स्थान रखते है। यह जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों को चिन्हित करते है।

यह समारोह गाइड की मान्यताओं, परम्पराओं, संस्कृति और आध्यात्मिकता को दर्शाते हैं।

एक समारोह लोगो को यह दिखाने में मदद कर सकता है कि हम स्काउट/ गाइड एक जुट है।और संगठित है।

यह समारोह हमारी एक जुटता का प्रतीक है।जो सबके लिए और गाइड्स के लिए प्रेरणास्रोत है।

एक समारोह ceromony के सकारात्मक प्रभाव सभी सभ्यताओ में सार्वभौमिक है। और उम्र या लिंग के लिए विशिष्ट नही है। इनमे कई अलग - अलग तत्व हो सकते हैं लेकिन एक समारोह आमतौर पर एक जुलूस कविता, संगीत, नृत्यकला औऱ प्रतीकवाद को एकीकृत करता है।

समारोह का उद्देश्य भावनात्मक रूप से प्रत्येक गाइड की स्मृति में घटना को अंतनिर्हित और छापना होता है।

एक सुविचारित और प्रेमपूर्वक आयोजित समारोह अपने जीवन के ( गाइड के जीवन) मे एक चरण से दूसरे चरण में जाने लिये सभी गाइड के लिए एक प्रवेश द्वार बन जाता है गाइडिंग में दीक्षा संस्कार समारोह, ध्वजारोहण, रैली, कैम्पूरी  के  उद्घाटन व समापन समारोह , सपथ एवं स्वागत समारोह, स्वतंत्रता दिवस,  गणतंत्र दिवस आदि समारोह गाइडिंग के विकास और प्रभाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

गाइड कम्पनी में आयोजित गांधी जयंती समारोह - 2 अक्टूबर महात्मा गांधी ( बापू ) और लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म है।मेरी गाइड कम्पनी में यह समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।

👉 हिमालय वुड बैज (G) भाग- A स्टडी असाइंमेंट उत्तर

👉 हिमालय वुड बैज (G) भाग- B स्टडी असाइंमेंट उत्तर

👉 हिमालय वुड बैज बुलबुल, गाइड, रेंजर स्टडी असाइंमेंट


जिसका विस्तृत विवरण निम्न प्रकार से है।

1. गाइड्स ने विद्यालय की अच्छे से सफाई की / श्रम दान किया।

2. ध्वज पोल और उस स्थान पर जहाँ गांधी जी और लालबहादुर शास्त्री जी की तस्वीरें लगाई ( रखी जानी ) थी, सुंदर रंगोलियों से सजाया गया।

3.दो गाइड ने झंडे में फूल बाँधकर पोल के ऊपरी सिरे तक पहुचाया।

4. सभी गाइड्स औऱ अन्य छात्राओं को  हॉर्स शू ( नालाकार ) में खड़ा किया।

5. कलर पार्टी झंडे की सिध में खड़ी की गई।

6. 08:59 पर  गाइड्स तैयार थी।

7. कलर पार्टी को चलने का आदेश दिया। कलर पार्टी ने झड़े के पोल के पास पहुच कर झंडे की डोरी अपने हाथ मे लेकर प्रधानाचार्य को दे दी जैसे ही 09:00 बजे झंडे ही डोरी खिंचकर झंडा फहराया गया।सभी से सैल्यूट किया और सैल्यूट के बाद राष्ट्रगान संपादित हुआ।

7. महात्मा गाँधी औऱ लालबहादुर शास्त्री जी के नारे लगाए गए व झंडा गीत संपादित हुआ।

8. बाबू और शास्त्री जी के तस्वीर का अनावरण किया गया। और सभी उपस्थिति लोगो ने  तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी।

9. अब जिला अधिकारी महोदय का संदेश पढ़कर सुनाया गया।

10. गाइड की चारो टोलियों ने एक -एक करके अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

11. टोली न. -1 गुलाब टोली ने राष्ट्रीय एकता और अखण्डता और भावनात्मक एकता पर भाषण प्रस्तुत किया।

12. टोली न. -2 गेंदा टोली ने साबरमती के सन्त आज है 2 अक्टूबर का दिन व संकेत-गान प्रस्तुत किया।

13. टोली न.-3  सुरजमुखी टोली ने रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया।

14. टोली न. -4 कमल टोली ने समस्त समारोह की अनुशासन व्यवस्था व मिस्ठान वितरण का कार्य संभाला।

15. तत्पश्चात विद्यालय परिसर में 4 पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया।

16. अन्त में मिस्ठान वितरण के बाद वृद्धाश्रम का अवलोकन  कराकर बुजुर्गों के प्रति गाइड के मन मे सम्मान जागृत करने का प्रयास किया गया।

इस प्रकार समारोह का समापन हुआ।