Pratham Sopan Scout Guide Question answer | प्रथम सोपान स्काउट गाइड प्रश्न-उत्तर PDF

Pratham-sopan-scout-guide-question-pdf

प्रथम सोपान प्रश्न-उत्तर

1. किसी एक दल या कम्पनी में कम से कम कितने स्काउट गाइड हो सकते हैं ?

उत्तर :- 12 स्काउट गाइड

2. किसी एक दल या कम्पनी में अधिक से अधिक कितने स्काउट गाइड हो सकते हैं ?

उत्तर :- 32 स्काउट गाइड

3. एक पेट्रोल (टोली) में कितने स्काउट गाइड होते हैं ?

उत्तर :- 06 से 08

4. स्काउट गाइड सदस्यता बैज किस रंग का होता है ?

उत्तर :- हरा

5. टोली नायक / नायिका की नियुक्ति कौन करता है ?

उत्तर :- स्काउटर/गाइडर

6. पेट्रोल इन कॉउन्सिल (टोली सभा) का नेतृत्व कौन करता है ?

उत्तर :- पेट्रोल लीडर

7. स्काउट गाइड आकांक्षी को प्रवेश की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कितने महीनों तक कार्य करना होगा ?

उत्तर :- तीन माह

8. स्काउट गाइड आकांक्षी को प्रवेश की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कितने ट्रूप मीटिंग में उपस्थित होना अनिवार्य है ?

उत्तर :- चार ट्रूप मीटिंग

9. प्रवेश स्काउट गाइड को प्रथम सोपान की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कितने महीने कार्य करने होंगे ?

उत्तर :- 06 माह

10. प्रथम सोपान स्काउट गाइड को द्वितीय सोपान की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कितने महीने कार्य करने होंगे ?

उत्तर :- 06 माह

11. द्वितीय सोपान स्काउट गाइड को तृतीय सोपान की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कितने महीने कार्य करने होंगे ?

उत्तर :- 06 माह

12. तृतीय सोपान स्काउट गाइड को राज्य पुरस्कार की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कितने महीने कार्य करने होंगे ?

उत्तर :- 09 माह

इसे भी जरूर पढ़ें

👉 स्काउटिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

👉 SER स्काउट गाइड कोटा 2022-23 प्रश्न-उत्तर

👉 ऑल इंडिया रेलवे जम्बोरेट से जुड़ी जानकारी

👉 हिस्ट्री ऑफ बेडन पॉवेल से जुड़ी प्रश्न-उत्तर

13. राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड को राष्ट्रपति पुरस्कार की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कितने महीने कार्य करने होंगे ?

उत्तर :- 12 माह

14. स्काउट गाइड आंदोलन मुख्यतः कितने सिद्धान्तों पर आधारित है ?

उत्तर :- तीन

15. स्काउट गाइड का आदर्श वाक्य (Motto) क्या है ?

उत्तर :- तैयार (Be Prepared)

16. स्काउट गाइड चिन्ह का चिन्ह कितने अंगुलियों से बनाया जाता है ?

उत्तर :- तीन

17. स्काउट गाइड चिन्ह का प्रयोग कब किया जाता है ?

उत्तर :- प्रतिज्ञा लेते या दोहराते समय

18. प्रत्येक़ स्काउट गाइड सदैव एक दूसरे से कौन सा हाथ मिलाते हैं ?

उत्तर :- बांया हाथ

19.बी पी ने बायां हाथ मिलाने की प्रथा कहाँ से ग्रहण किया ?

उत्तर :- अशांति जाति

20. प्राचीन काल मे सच्चे स्काउट्स कौन होते थे ?

उत्तर :- नाइट्स

21. स्काउट के यूनिफॉर्म का शर्ट किस रंग का होता है ?

उत्तर :- स्टील ग्रे रंग

22. स्काउट के यूनिफॉर्म के पैंट किस रंग का होगा ?

उत्तर :- नेवी ब्लू

23. स्काउट के यूनिफॉर्म का बैरेट कैप किस रंग का होगा ?

उत्तर :- गहरा नीला रंग

24. एक स्काउट किस किस रंग का स्कार्फ़ नही पहन सकता है ?

उत्तर :- हरा, पीला और बैगनी

25. स्काउट गाइड स्कार्फ़ की लंबाई कम से कम कितनी होगी ?

उत्तर :- कम से कम 75 से० मी० और अधिक से अधिक 80 से० मी०

Read this Also

👉 Scouting Question Answer in English

👉 WOSM Question Answer In English

👉 WAGGGS Question Answer in English

👉 Asia Pacific Region Question Answer

26. स्काउट शोल्डर बैज की लंबाई व चौड़ाई क्या होगी ?

उत्तर :- 6 से 8 से.मी लम्बा और 1.5 से.मि. चौड़ाई

27. स्काउट शोल्डर बैज पर किस रंग से ग्रुप का नाम लिखा होगा ?

उत्तर :- लाल

28. सदस्यता बैज स्काउट यूनिफॉर्म में किस ओर लगाया जाता है ?

उत्तर :- बांयी पॉकेट पर

29. विश्व ब्रदरहुड बैज स्काउट यूनिफॉर्म में किस ओर लगाया जाएगा ?

उत्तर :- दांयी पॉकेट

30. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स पट्टी की लंबाई व चौड़ाई क्या होगी ?

उत्तर :- 11 से.मी. × 02 से.मी.

31. गाइड यूनिफॉर्म फ्रॉक (ओव्हरऑल) की आस्तीन की लंबाई क्या होगी ?

उत्तर :- 04 से.मी.

32. गाइड यूनिफॉर्म में ब्लाउज़ कमर से कितना सेंटीमीटर लम्बा होना चाहिए ?

उतर :- 08 से.मी. लम्बा

33. गाइड यूनिफॉर्म में विश्व गाइड बैज कहाँ पहना जाएगा ?

उत्तर :- दाहिने आस्तीन के मध्य

34. गाइड पेट्रोल चिन्ह का पृष्ठभूमि (बैकग्राउंड) किस रंग का होता है ?

उत्तर :- काला रंग

35. गाइड पेट्रोल बैज का साइज क्या होती है ?

उत्तर :- 4 से.मी. घेरे का

36. गाइड पेट्रोल चिन्ह का बॉर्डर किस रंग का होता है ?

उत्तर :- हरा रंग

37. गाइड पेट्रोल चिन्ह सैश में कहाँ लगाना चाहिए ?

उत्तर :- सबसे ऊपर मध्य

38. गाइड यूनिफॉर्म में सैश किस रंग का होता है ?

उत्तर :- गहरा आसमानी

39. गाइड यूनिफॉर्म में सैश की चौड़ाई क्या होती है ?

उत्तर :- 10 से.मी.

40. हमारे देश का राष्ट्रीय गीत क्या है ?

उत्तर :- वन्देमातरम

41. वन्देमातरम राष्ट्रीय गीत के रचयिता कौन है ?

उत्तर :- बंकिम चन्द्र चटर्जी

42. भारत के राष्टगान जनगणमन के रचयिता कौन है ?

उत्तर :- रविन्द्र नाथ टैगोर

43. सर्वप्रथम राष्ट्रीय गान कब गाया गया था ?

उत्तर :- 27 दिसम्बर 1911

44. संविधान सभा ने "जनगणमन" को राष्ट्रगान के रूप में कब स्वीकार किया ?

उत्तर :- 24 जनवरी 1950

45. राष्ट्रगान को कितने समय अवधी में गाया जाना चाहिए ?

उत्तर :- 52 सेकेंड

46. भारत स्काउट और गाइड प्रार्थना के रचियता कौन थे ?

उत्तर :- श्री वीर देव वीर

47. श्री वीर देव वीर कहाँ के निवासी थे ?

उत्तर :- पंजाब

48. भारत स्काउट और गाइड प्रार्थना को कितने समय अवधि में गाया जाता है ?

उत्तर :- 1.5 मिनट या 90 सेकेंड

49. भारत स्काउट और गाइड झंडा गीत के रचियता कौन है ?

उत्तर :- श्री दया शंकर भट्ट

50. भारत स्काउट गाइड झंडा गीत को कितने समय अवधि में गाया जाता है ?

उत्तर :- 45 सेकेंड

51. विश्व स्काउट ध्वज किस रंग का होता है ?

उत्तर :- जामुनी रंग (Purple)

52. विश्व स्काउट ध्वज को कब स्वीकार किया गया था ?

उत्तर :- 18वें स्काउट सम्मेलन, 1961

53. विश्व स्काउट ध्वज के आकार का अनुपात क्या है ?

उत्तर :- 3:2

54. विश्व स्काउट ध्वज की लंबाई व चौड़ाई क्या होती है ?

उत्तर :- 135×90 से.मी.

55. विश्व स्काउट बैज का आकार क्या होता है ?

उत्तर :- 45×30 से.मी.

56. विश्व स्काउट बैज की तीन पंखुड़िय क्या दर्शाती है ?

उत्तर :- प्रतिज्ञा के तीन भाग

57. विश्व स्काउट बैज में स्थित दो तारे क्या दर्शाती है ?

उत्तर :- प्रतिज्ञा व नियम व ज्ञान तथा सच्चाई

58. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ध्वज किस रंग का होता है ?

उत्तर :- गहरा नीला

59. भारत स्काउट और गाइड ध्वज में स्काउट गाइड बैज किस रंग का होता है ?

उत्तर :- पीला

60. भारत स्काउट और गाइड ध्वज में बना अशोक चक्र किस रंग का होता है ?

उत्तर :- नीला

61. स्काउट चिन्ह के नीचे की तीन पंखुड़ियां जिन्हें एक सूत्र में बांधा गया है, किस बात का प्रतीक है ?

उत्तर :- अनुशासन और विश्व बंधुत्व

62. संस्था के ध्वज की बैज का नाप क्या होता है ?

उत्तर :- 45×30 से. मी.

63. संस्था का ध्वज का आकार क्या होता है?

उत्तर :- 180×120 से.मी.

64. दल/कम्पनी का झंडा का आकार क्या होता है ?

उत्तर :- 120×80 से.मी.

इसे भी जरूर पढ़ें

👉 द्वितीय सोपान से जुड़ी प्रश्न-उत्तर पार्ट- 02

👉 तृतीय सोपान से जुड़ी प्रश्न-उत्तर पार्ट- 01

👉 तृतीय सोपान से जुड़ी प्रश्न-उत्तर पार्ट- 02

65. टोली के ध्वज का आकार क्या होता है ?

उत्तर :- 20×30×30 से.मी.

66. विश्व गाइड ध्वज को किसने डिजाइन किया था ?

उत्तर :- नॉर्वे की मुख्य गाइड मिस फ्रॉक कैरी आस

67. विश्व गाइड ध्वज को कब और कहां स्वीकार किया गया था ?

उत्तर :- 1930, फ़ॉक्सलिज, इंग्लैंड

68. नए विश्व गाइड ध्वज व त्रिदल को कब स्वीकार किया गया ?

उत्तर :- 1991

69. विश्व गाइड ध्वज का बैकग्राउंड किस रंग का होता है ?

उत्तर :- नीला

70. विश्व गाइड ध्वज के एम्बलम में बने दो सितारे किसका प्रतीक है ?

उत्तर :- नियम और प्रतिज्ञा

71. विश्व गाइड ध्वज के दांयी ओर सफेद के साथ गोल्डेन चौकोर आकृतियां किस बात को दर्शाती है ?

उत्तर :- प्रतिज्ञा के तीन भाग को

72. स्काउट गाइड का ध्वज शिष्टाचार किस आकार में खड़े होकर किया जाता है ?

उत्तर :- नालाकार

73. स्वास्थ्य के बारे में बी पी ने प्रत्येक स्काउट गाइड को कितने कार्य करने की सलाह दिए ?

उत्तर :- 06

74. बी पी ने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कितने व्यायामों के बारे में बताए है ?

उत्तर :- 06

75.-बी पी सिक्स एक्सरसाइज के अनुसार सीने (छाती) का व्यायाम कौन सा है ?

उत्तर :- दूसरा व्यायाम

76. बी पी के किस व्यायाम को शंकु व्यायाम भी कहा जाता है ?

उत्तर :- चौथा व्यायाम

77. बी पी के किस व्यायाम को विश्राम की अवस्था मे किया जाता है ?

उत्तर :- पांचवा व्यायाम

78. बी पी के किस व्यायाम को नंगे पैर करना चाहिए ?

उत्तर :- छठा व्यायाम

79. प्राथमिक सहायता के स्वर्णिम नियम कितने है ?

उत्तर :- 10

80. टोली का झंडा किस आकार का होता है ?

उत्तर :- त्रिभुजाकार

81. टोली का झंडा किस रंग का होता है ?

उत्तर :- सफेद

82. टोली के झंडे में टोली का नाम किस रंग से लिखा होता है ?

उत्तर :- लाल

83. C. O. H. का फुल फॉर्म क्या है ?

उत्तर :- Court Of Honour

84. हाथ के संकेत के अनुसार इसका क्या अर्थ है :- "एक हाथ सिर के ऊपर"

उत्तर :- अर्ध गोलाकार

85. सीटी के संकेत के अनुसार इसका क्या अर्थ है :- तीन छोटी दो लम्बी सीटी

उत्तर :- स्काउटर/गाइडर की बुलाहट

86. विश्राम की स्तिथि में दोनों पैरों के बीच के कितना फासला होता है ?

उत्तर :- 12 से.मी.

87. पीछे मुड़ में पीछे हमेसा किस ओर से मुड़ा जाता है ?

उत्तर :-दाहिने

88. मार्चिंग कमांड में तेज चल के कमांड पर कौन सा हाथ और पैर सबसे पहले निकलता है ?

उत्तर :- दाहिना हाथ और बायां पैर

89. रस्सी कितने प्रकार की होती है ?

उत्तर :- तीन

90. किसी रस्सी के कितने सिरे होते हैं ?

उत्तर :- दो

91. प्रत्येक स्काउट गाइड को कम से कम कितने मीटर की रस्सी अपने पास रखनी चाहिए ?

उत्तर :- 3 मीटर

92. एक ही रस्सी के दोनों सिरों को बांधने के लिए किस गाँठ का इस्तेमाल किया जाता है ?

उत्तर :- डॉक्टरी गाँठ

93. रीफ क्नॉट का अन्य नाम क्या है ?

उत्तर :- चपटी या चौकोर गाँठ

94. पार्सल गाँठ किस गाँठ को कहा जाता है ?

उत्तर :- डॉक्टरी गाँठ

95. पार्सल बांधने में किस गाँठ का प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर :- डॉक्टरी गाँठ

Read this Also

👉 Pioneering से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

👉 First Aid से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

👉 Scouting For Boys महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

96. शीट बैंड क्नॉट का अन्य नाम क्या है ?

उत्तर :- जुलाहा गाँठ या पालबन्ध गाँठ

97. एक समान व असमान मोटाई के रस्सी को बाँधने के लिए किस गाँठ का प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर :- सन्धि गाँठ

98. अटल गाँठ किस गाँठ को कहा जाता है ?

उत्तर :- ध्रुब गाँठ

99. किसी डूबते हुए व्यक्ति को बचाने के लिए किस गाँठ का प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर :- ध्रुब गाँठ

100. किस गाँठ को "गांठो का राजा" कहा जाता है ?

उत्तर :- bowline (ध्रुब गाँठ)


स्काउटिंग प्रश्न का पीडीएफ (PDF) प्राप्त करने के लिए नीचे क्लिक करें

Click Here