What is Scouting | स्काउटिंग गाइडिंग क्या है | Benefits Of Scout Guide Certificate | स्काउटिंग गाइडिंग से महत्वपूर्ण जानकारी

Scout-guide-k-fayde

स्काउट गाइड से जुड़ी जानकारी

स्काउटिंग गाइडिंग श्रेष्ठ विश्व की संकलपना एवं व्यक्तित्व विकास का अनुपम संगठन आधार स्तम्भ :-

● चरित्र

● स्वास्थ्य

● स्वावलम्बन

● निःस्वार्थ सेवा

● आध्यात्मिक दृष्टिकोण

● आयु आधारित सदस्य

- बन्नी

- कब बुलबुल

- स्काउट गाइड

- रोवर रेंजर्स

परिचय :-

स्काउटिंग गाइडिंग युवाओ के व्यक्तित्व विकास का अनुपम आंदोलन है जो एक सैन्य अधिकारी लॉर्ड रॉबर्ट स्टीफेन्सन स्मिथ बेडन पॉवेल द्वारा 1907 में प्रारंभ किया गया

वर्तमान में स्काउट गाइड संगठन विश्व के 216 देशों और उपनिवेशों में संचालित है। लगभग 5 करोड़ सदस्यों के साथ यह विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी संगठन है। 

         आंदोलन में 3 वर्ष की आयु से 25 वर्ष की आयु के बालक बालिका , युवक युवतियों के लिए मनोवैज्ञानिक आधार पर प्रशिक्षण एवं गतिविधिय उपलब्ध है। यह जीवनोपयोगी गतिविधि उन्हें सर्वांगीण रूप से विकास कर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समुदाय का उत्तरदायी नागरिक बनने में मदद करती है। 

           विश्व प्रसिद्ध विभूतियों बाल्य काल मे स्काउट गाइड संगठन का सदस्य रही है, यथा - डॉ ऐनी बेसेंट , मौलाना अबुल कलाम आजाद, पंडित मदन मोहन मालवीय, जस्टिस विवियन बोस, पूर्व राष्ट्रपति आर. बेनकेटरमन इत्यादि।

           वर्तमान का चर्चित चेहरा "मैन वर्सेस वाइल्ड' के बियर गिल्स चीफ स्काउट एम्बेसडर है।

इसे भी जरूर पढें

प्रवेश की आवश्यकताएं

प्रथम सोपान की आवश्यकताएं (पाठ्यक्रम)

द्वितीय सोपान पाठ्यक्रम

तृतीय सोपान पाठ्यक्रम

प्रमुख शाखाएँ :-

बन्नी :- 3 से 5 वर्ष के शिशुओं के लिए संचालित सबसे कनिष्ठ शाखा

कब :- 5 से 10 वर्ष के बालको के लिए संचालित  गतिविधि, रुडयार्ड किपलिंग के प्रसिद्ध पुस्तक "दी जंगल बुक " पर आधारित , 1916 में प्रारंभ

बुलबुल :- 5 से 10 वर्ष के बालिकाओं के गतिविधि, एक विशेष कहानी "तारा की स्टोरी" पर संचालित, 1916 में प्रारंभ

स्काउटिंग :- 10 से 17 वर्ष के बालको की गतिविधि , लार्ड बेडन पॉवेल के सैन्य अभ्यास पर आधारित जीवन उपयोग प्रशिक्षण , 1907 में प्रारंभ

गाइडिंग :- 10 से 17 वर्ष की गतिविधि , जीवन उपयोगी कला का प्रशिक्षण, 1910 में प्रारंभ

रोवरिंग :- 15 से 25 वर्ष के युवाओं की गतिविधि व्यक्तित्व विकास एवं जीवन उपयोगी कलाओं का प्रशिक्षण , साहसिक गतिविधियां , समाज सेवा सामुदायिक सेवा,  आदि, 1918 में प्रारंभ

रेंजरिंग :- 15 से 25 वर्ष के युवतियो की गतिविधि व्यक्तित्व विकास एवं जीवन उपयोगी कलाओं का प्रशिक्षण , साहसिक गतिविधियां , समाज सेवा सामुदायिक सेवा,  आदि, 1919 में प्रारंभ

इसे भी पढें:-

स्काउट गाइड चिन्ह, आदर्श वाक्य,सिद्धान्त

प्रथम सोपान गाँठ एव बन्धन

गतिविधिया :-

शिविर जीवन, कैम्प क्राफ्ट, साहसिक गतिविधियां, आत्म रक्षक एवं जीवन रक्षक कलाएं एवं सामुदायिक विकास , कौसल विकास एवं दक्षता , राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां, स्वावलम्बन।

पुरस्कार (बालक/बालिकाओं) के लिए

स्काउट गाइड के सदस्यों को निर्धारित पाठ्यक्रम पूर्ण करने पर राज्य स्तर पर राज्यपाल महोदय द्वारा एवं राष्ट्रीय स्तर पर महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र विशेष सम्मान समारोह में प्रदान किये जाते हैं। यह गौरव वर्तमान में स्काउट गाइड को ही प्राप्त है।

आदर्श वाक्य :-

बन्नी :- मुस्कुराते रहो

◆ कब बुलबुल :- कोशिश करो 

◆ स्काउट गाइड :- तैयार रहो

◆ रोवर रेंजर्स :- सेवा

पुरस्कार (वयस्को) के लिए :-

संगठन के प्रति अति विशिष्ट सेवाओ के फलस्वरूप वयस्को को संगठन के द्वारा पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। संगठन के पुरोधाओं को भारत सरकार द्वारा भी पदम् विभूषण, एवं गैलेंट्री पुरस्कार से भी अलंकृत किया गया है।

स्काउटिंग गाइडिंग क्यों :-

वर्तमान समय मे बालक बालिकाओं, युवक युवतियां समाजिक जीवन से बिमुख होकर  एकांकी होते जा रहे हैं। अभिभावकों का भी रुझान अधिकाधिक अंक अर्जित करवाने की ओर रहता है। फलस्वरूप बालक बालिकाएं, युवक युवतियां शैक्षणिक योग्यता तो अर्जित कर लेते हैं, लेकिन समाजिक जीवन से अनभिज्ञ रहते हैं और जीवन उपयोगी कलाओं को भी नही सिख पाते हैं। यही कारण है कि विपरीत परिस्थितियों का दृढ़तापूर्वक सामना नही कर पाते हैं।

       निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र वर्ग को जीवन उपयोगी एवं जीवन रक्षक कलाओं के प्रशिक्षण से युक्त युवाओ के रूप में तैयार कर समुदाय के उत्तरदायी नागरिक के रूप में तैयार किया जा सकता है। इस कार्य हेतु स्काउट गाइड संगठन एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है। 

इसे भी जरूर पढ़ें

भारत मे स्काउटिंग की उत्त्पत्ति

स्वास्थ्य के नियम, बी पी सिक्स एक्सरसाइज

राष्ट्रीय ध्वज, भारत स्काउट और गाइड ध्वज, विश्व स्काउट एवं गाइड ध्वज

अभिभावक ध्यान दे:-

बालक बालिकाओं, युवक युवतियों को स्काउट गाइड संगठन के सदस्य बनाने के लाभ -

- इससे उन्हें समाजिक रूप से विकसित होने का अवसर मिलेगा

- आवासीय शिविरों के माध्यम से परस्पर मेल जोल बढाने के अवसर मिलेंगे

- अपने आयु वर्ग के साथ प्रकृति के मध्य सीखने का अवसर

- व्यवहारिक ज्ञान में वृद्धि

- करके सीखने का अवसर

- नियमित अनुशासित जीवन जीने का अवसर

- विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने की कला सीखने का अवसर

- साहस, सकरात्मक दृष्टिकोण एवं आत्मविश्वास विकसित करने के अवसर

- कौसल विकास कर स्वावलम्बन से जीवन यापन करने का अवसर

- अंतनिर्हित प्रतिभा को निकालने का अवसर

- राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र का भारत सरकार के विभिन्न  नौकरियों में विशेष छूट

इसे भी पढ़े

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स प्रार्थना

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स झंडा गीत

स्काउट गाइड नियम और प्रतिज्ञा

स्काउटिंग का इतिहास

स्काउटिंग गाइडिंग से लाभ संस्थानों के लिए :-

- सक्रिय सह शैक्षिक गतिविधि संचालन के अवसर

- संस्थान के प्रचार प्रसार में लाभदायक

- संस्थान के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय, अंतरास्ट्रीय गतिविधियों में सहभागिता के अवसर

- विद्यार्थियों को जिला, राज्य, एवं राष्ट्रीय स्तर के योग्यता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के अवसर

- संस्थान की आपदा प्रबंधन टीम का गठन

- संस्थान को विश्व स्काउट गाइड समुदाय से जुड़ने एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के अवसर 

स्काउट गाइड करने से क्या लाभ होता है ?

- मानवीय गुणो के विकास के साथ वे संस्कारित नागरिक बनकर समाज व राष्ट्र के लिए उपयोगी बनते है।

- अपने मे नेतृत्व क्षमता विकसित कर साहसिक कार्यक्रमों में भागीदारी निभाकर सदैव स्वस्थ व तनावमुक्त है।

- राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्राप्त कर स्वावलम्बी,श्रम के प्रति निष्ठावान सृजनात्मक क्षमता का विकास करने के अवसर प्राप्त करते है।

- स्काउटिंग के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय के हस्ताक्षरित राज्य पुरस्कार व महामहिम राष्ट्रपति महोदय के हस्ताक्षरित राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त करते हैं।

- समाज व राष्ट्र की अपेक्षा के अनुरूप नागरिक बनते है।

- राष्ट्र भक्ति की भावना बचपन से ही उत्पन्न होती है।

- स्काउट गाइड प्रमाण के माध्यम से विभिन्न सरकारी नौकरियों में मेरिट में लाभ मिलता है।

- राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र के लिए भारतीय रेलवे में स्काउट गाइड के स्पेशल वेकैंसी निकलती है।

- विभिन्न विद्यालय , एवं महाविद्यालय में नामांकन के समय अतिरिक्त छूट दिया जाता है।

- अन्य विभिन्न विभागों में स्काउट गाइड प्रमाण पत्र का बहुत लाभ मिलता है।