राष्ट्रीय ध्वज ,भारत स्काउट गाइड ध्वज, विश्व स्काउट एवं गाइड ध्वज से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी

Bharat-scout-and-guide-flag


इस पोस्ट में ध्वज से जुड़ी जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय ध्वज, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ध्वज, विश्व स्काउट ध्वज एवं विश्व गाइड ध्वज, से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में दी गई है।


    नेशनल फ्लैग, की बनाबट कैसी होती है, BSG FLAG की बनाबट और रंग कैसा होता है। world Scout Flag की बनाबट और रंग कैसा होता है।, World Guide Flag की बनाबट और रंग कैसा होता है। ध्वज से जुड़ी सभी प्रश्नों का जवाब इस पोस्ट में मिल जाएगा। 

National-flag-of-india

राष्ट्रीय ध्वज (National Flag)

राष्ट्रीय ध्वज किसी भी स्वतंत्र राष्ट्र के गौरव का प्रतीक होता है। प्रत्येक राष्ट्र का अपना एक ध्वज निर्धारित होता है जिसकी मान मर्यादा पर मर मिटने के लिए उसके नागरिक हमेसा तैयार रहते हैं। हमारे राष्ट्र का वर्तमान ध्वज " तिरंगा " है। जिसे 22 जुलाई 1947 ई.को स्वीकार कीया गया।

राष्ट्रीय ध्वज में सबसे ऊपर केसरिया रंग-त्याग, साहस और बलिदान, बीच में सफेद रंग- सच्चाई व शांति तथा सबसे नीचे हरा रंग- हरियाली व खुशहाली का प्रतीक होता है। बीच मे स्थित अशोक चक्र- धर्म और प्रगति का प्रतीक होता है।

राष्ट्रीय ध्वज का नाप 3:2  है अथार्त 120 से.मि. × 80 से.मि रखा गया है। झंडे की तीनों पट्टियां समान लम्बाई व चौड़ाई की रखी गई है।

इसे भी जरूर पढ़ें

स्काउट गाइड कोटा से जुड़ी जानकारी

हिस्ट्री ऑफ बेडन पॉवेल प्रश्न उत्तर

स्काउटिंग फ़ॉर बॉयज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

हिस्ट्री ऑफ लेडी बेडन पॉवेल

कैम्प ड्यूटी, रोटा चार्ट, पेट्रोल डयूटी

Bharat-scout-and-guide-flag

भारत स्काउट और गाइड ध्वज

15 अगस्त 1951 ई. से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ध्वज देश का एक मात्र ध्वज है। यह गहरे नीले रंग की पृष्ठभूमि का होता है, नीला आसमान जिस तरह सम्पूर्ण विश्व को ढके हुए है उसी प्रकार ध्वज का नीला रंग संगठन की विश्व व्यापकता का प्रतीक है। बीच में स्काउट गाइड बैज पीले रंग का बना होता है जिसकी तीन पंखुड़िय स्काउट गाइड प्रतिज्ञा की तीन प्रतिबद्धताओं की प्रतिबिंबित करती है। बैज के मध्य में बना नील रंग का अशोक चक्र धर्म के अनुसार आचरण करने तथा प्रगति पथ पर आगे बढ़ते रहने का घोतक है। चिन्ह के नीचे तीन पंखुड़ियां जिन्हें एक सूत्र में बांधा गया है- अनुुुशासन और विश्व बंधुत्व  प्रतिक है। ध्वज की नाप 3:2 के अनुपात में होती है। संस्था के ध्वज में बैज की माप 45×30 से.मि होगी।
भारत स्काउट्स और गाइड्स ध्वज के प्रकार
1.) संस्था का ध्वज:- 180×120 से.मि.
2.) दल/कम्पनी का ध्वज:- 120×80 से.मि.
3.) पेट्रोल (टोली) ध्वज :- 20×30×30 से मि.

World-scout-flag

विश्व स्काउट ध्वज (World Scout Flag)

विश्व स्काउट ध्वज को 18वें स्काउट सम्मेलन-1961 में लिसबन में स्वीकार किया गया। ध्वज का आकार संस्था के ध्वज की भांति 3:2 के अनूूपात में होता है। ध्वज का कपड़ा जामुनी रंग का होता है।विश्व स्काउट ध्वज की लम्बाई व चौड़ाई 135×90 से.मि है। इसी प्रकार विश्व स्काउट बैज की साइज भी 45×30 से.मि होती है। तीन पंखुड़ियां प्रतिज्ञा के तीन भागों को दर्शाती है। सुई सही दिशा का प्रेरक और दो तारे प्रतिज्ञा व नियम को दर्शाती है। रस्सी का गोला विश्व व्यापि संस्था को दर्शाता है।
विश्व ध्वजों को केवल विश्व स्तर के शिविर या सभाओं में फहराया जाता है।

World-guide-flag

विश्व गाइड ध्वज (World Guide Flag)

विश्व गाइड ध्वज नार्वे की मुख्य गाइड मिस फ्रॉक कैरी आस द्वारा प्रस्तावित डिजाइन 1930 के विश्व गाइड सम्मेलन , फ़ॉक्सलिज , इंग्लैंड में स्वीकार किया गया। 80वी विश्व गाइड सम्मेलन मार्च 1991 में नए विश्व ध्वज व त्रिदल बैज को स्वीकार किया गया। ध्वज का आकार 3:2 के अनुपात में होता है।नीले रंग की पृष्ठभूमि में सुनहरा ध्वज के मध्य में इस तरह बनाया गया है कि मानो नीले आसमान में सूर्य चमक रहा हो। इसके बैज के पंखुड़ियों में दोनों सितारे नियम और प्रतिज्ञा के प्रतीक है, जो हमारे जीवन मे पथ प्रदर्शक करते हैं। कम्पास की सुई के तरह की रेखा हमे सही दिशा पर चलने का बोध करती है। त्रिदल के नीचे की अग्नि ज्वाला मानव प्रेम की परिचालक है। ध्वज के दायीं और सफेद के साथ गोल्डेन चौकोर आकृतियां प्रतिज्ञा के तीन भागों को दर्शाता है।