Scout Guide Quota Eligibility | स्काउट गाइड कोटा योग्यता | Scout Guide Quota Vacancy Process | स्काउट गाइड कोटा एग्जाम प्रक्रिया

scout-guide-quota-requirments-eligibility

क्या आप स्काउट गाइड कोटा के लिए योग्य है

भारत सरकार की ओर से स्काउटिंग को बढ़ावा देने के लिए स्काउट गाइड के प्रमाण पत्र पर विभिन्न नौकरियों में छूट दी जाती है। इसी के तहत रेलवे में स्काउट गाइड के लिए स्पेशल वेकैंसी निकाली जाती है, जिसे सिर्फ स्काउट गाइड ही भर सकते हैं।

आज हम इस पोस्ट में जानेंगे स्काउट गाइड कोटा वेकैंसी से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे।

स्काउट गाइड कोटे के तहत जो वेकैंसी निकलती है, उसकी योग्यता की जानकारी इस पोस्ट में दी जा रही है।

● स्काउट गाइड कोटे के वेकैंसी को कौन कौन भर सकते हैं ?

● स्काउट गाइड कोटे के वेकैंसी के लिए स्काउटिंग योग्यता क्या होनी चाहिए ?

● स्काउट गाइड कोटे के वेकैंसी शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए ?

● स्काउट गाइड कोटे के वेकैंसी के लिए उम्र सीमा क्या होनी चाहिए ? 

● स्काउट गाइड कोटे के वेकैंसी के लिए आयोजित परीक्षा की पूरी प्रक्रिया क्या है ?

● क्या स्काउट गाइड कोटे के वेकैंसी को सिर्फ रेलवे स्काउटिंग स्टेट वाले ही भर सकते हैं?

● स्काउट गाइड कोटे के वेकैंसी में प्रमाण पत्र के अंक किस प्रकार निर्धारित किये जाते हैं ?

इन सभी सवालों की जानकारी इस पोस्ट में दिए गए हैं, आप पूरे पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़े।

इसे भी जरूर पढ़ें

👉 स्काउटिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

👉 SER स्काउट गाइड कोटा 2022-23 प्रश्न-उत्तर

👉 ऑल इंडिया रेलवे जम्बोरेट से जुड़ी जानकारी

👉 हिस्ट्री ऑफ बेडन पॉवेल से जुड़ी प्रश्न-उत्तर

- स्काउट गाइड कोटे के वेकैंसी को कौन कौन भर सकते हैं ?

स्काउट गाइड कोटे के तहत जो वेकैंसी निकलती है, उसे सिर्फ स्काउटिंग के सदस्य ही भर सकते हैं। वह राष्ट्रपति पुरस्कार स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर्स या HWB हिमालय वुड बैज धारक किसी भी विंग के सदस्य इस फॉर्म को भरने के लिए योग्य हैं। 

- स्काउट गाइड कोटे के वेकैंसी के लिए स्काउटिंग योग्यता क्या होनी चाहिए ?

स्काउट गाइड कोटे के वेकैंसी के लिए राष्ट्रपति पुरस्कृत स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर्स या किसी भी विंग से हिमालय वुड बैज धारक होनी चाहिए ।

- स्काउट गाइड कोटे के वेकैंसी शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए ?

स्काउट गाइड कोटे के तहत जो वेकैंसी निकलती है उसके 2 लेवल होते हैं :-

लेवल- 1 - ग्रुप D :- लेवल 1 ग्रुप D के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10th हाई स्कूल पास होनी चाहिए।

लेवल- 2- ग्रुप C :- लेवल 2 ग्रुप C के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10+2 उत्तीर्ण होनी चाहिए।

- स्काउट गाइड कोटे के वेकैंसी के लिए उम्र सीमा क्या होनी चाहिए ?

स्काउट गाइड कोटे के तहत जो वेकैंसी निकलती है उसके 2 लेवल होते हैं :-

लेवल -1- ग्रुप D - 18 वर्ष से 30 वर्ष

लेवल-2 - ग्रुप C - 18 वर्ष से 33 वर्ष

जातिगत आरक्षण के अंतर्गत उम्र सीमा में कुछ छूट दी जाती है।

इसे भी जरूर पढ़ें

👉 प्रवेश एवं प्रथम सोपान से जुड़ी प्रश्न-उत्तर पार्ट-01

👉 प्रवेश एवं प्रथम सोपान से जुड़ी प्रश्न-उत्तर पार्ट-02

👉 द्वितीय सोपान से जुड़ी प्रश्न-उत्तर पार्ट- 01

- स्काउट गाइड कोटे के वेकैंसी के लिए आयोजित परीक्षा की पूरी प्रक्रिया क्या है ?

स्काउट गाइड कोटे के तहत जो वेकैंसी निकलती है उसकी परीक्षा की पूरी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है ।

परीक्षा - 100 अंक की होती है।

जिसमे 60 अंक की परीक्षा लिखित होती है, एवं 40 अंक की परीक्षा प्रमाण पत्र पर निर्धारित होती है।

60 अंक की लिखित परीक्षा में 40 अंक की परीक्षा स्काउटिंग आंदोलन एवं GK से जुड़ी होती है एवं 20 अंक की परीक्षा निबंध (Eassay) के लिए निर्धारित होती है।

40 अंक वस्तुनिष्ठ प्रश्न + 20 अंक निबंध = 60 अंक

40 अंक की परीक्षा प्रमाण पत्र के लिये निर्धारित होती है उसमें :-

राष्ट्रीय स्तर के प्रमाण पत्र के लिए :- 10 अंक

राज्य स्तर के प्रमाण पत्र के लिए :- 10 अंक

स्पेशलाइजेशन कोर्स (राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर) :- 10 अंक

जिला स्तर के प्रमाण पत्र के लिए :- 10 अंक

टोटल :- 40 अंक

क्या स्काउट गाइड कोटे के वेकैंसी को सिर्फ रेलवे स्काउटिंग स्टेट वाले ही भर सकते हैं ?

बहुत सारे स्काउट गाइड का यह सवाल होता है कि स्काउट गाइड कोटे के तहत जो वेकैंसी निकलती है, उसे सिर्फ रेलवे स्टेट के स्काउट गाइड ही भर सकते हैं क्या ?

     तो इसका उत्तर है - " नही " स्काउट गाइड कोटे के तहत निकली वेकैंसी को पूरे भारत के किसी भी राज्य के स्काउट गाइड भर सकते हैं, अगर आप उस एग्जाम के लिए योग्य है।

- स्काउट गाइड कोटे के वेकैंसी में प्रमाण पत्र के अंक किस प्रकार निर्धारित किये जाते हैं ?

स्काउट गाइड कोटे के वेकैंसी में प्रमाण पत्र के लिए 40 अंक निर्धारित है। जो इस प्रकार निर्धारित है :-

1. राष्ट्रीय स्तर के प्रमाण पत्र के लिए -  10 अंक

प्रथम 2 प्रमाण पत्र के लिए -  कोई अंक नही (एग्जाम के लिए योग्य)

प्रथम 3 प्रमाण पत्र के लिए :-  7 अंक 

प्रथम 4 व अन्य प्रमाण पत्र के लिये -  10 अंक

2. राज्य स्तर के प्रमाण पत्र के लिए :- 10 अंक

प्रथम 2 प्रमाण पत्र के लिए -  कोई अंक नही (एग्जाम के लिए योग्य)

प्रथम 3 प्रमाण पत्र के लिए :-  7 अंक 

प्रथम 4 व अन्य प्रमाण पत्र के लिये -  10 अंक

3. स्पेशलाइजेशन कोर्स (राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर) - 10 अंक

(Specialization cours के अंर्तगत- पायनियरिंग, फर्स्ट एड, सिग्नलिंग, मैपिंग , वोकेशनल हैंडीक्राफ्ट इत्यादि आते हैं।)

1 प्रमाण पत्र के लिए -  7 अंक

2 व अन्य प्रमाण पत्र के लिए -  10 अंक

4. जिला स्तर के प्रमाण पत्र के लिए -  10 अंक

प्रथम 1 प्रमाण पत्र के लिए -  कोई अंक नही
प्रथम 2 प्रमाण पत्र के लिए -  07 अंक
प्रथम 3 व अन्य प्रमाण पत्र के लिए -  10 अंक
- स्काउट गाइड कोटे में सक्रियता प्रमाण पत्र क्या होता है ?
जब आप स्काउट गाइड कोटे का फॉर्म भरते हैं तो उसमें सक्रियता प्रमाण पत्र (Active certificate) के बारे में लिखा होता है।
      सक्रियता प्रमाण पत्र आपका इस स्काउट आंदोलन में सक्रिय स्काउट गाइड होने का प्रमाण को दर्शाता है। आप जिस भी राज्य या जिला के अंतर्गत स्काउटिंग से जुड़े हुए हैं, वहां कम से कम 5 वर्ष तक कि सक्रियता प्रमाण पत्र होनी चाहिए, जो यह साबित कर सके कि आप इस स्काउटिंग आंदोलन के सक्रिय सदस्य हैं।
उम्मीद है स्काउट गाइड कोटे के अंतर्गत जो भी आप सभी के मन मे सवाल होंगे उन सभी जवाब मिल गया होगा, अगर आप सभी इस स्काउट गाइड कोटे के लिए योग्य है तो आप इस फॉर्म को भर सकते हैं।