Himalaya Wood Badge Guide Study Assignment | हिमालय वुड बैज गाइड स्टडी असाइंमेंट उत्तर | Group- C

Himalaya Wood Badge Guide Study Assignment


हिमालय वुड बैज गाइड असाइंमेंट उत्तर

इस पोस्ट में हिमालय वुड बैज कोर्स यानी HWB (Himalaya Wood Badge) Assignment की जानकारी दी गई है। एडवांस उत्तीर्ण गाइड कैप्टन इस study Assigment को पूरा करके HWB कोर्स के आवेदन करती है। 
          भाग- C की प्रश्न संख्या 04  के प्रश्नों की उत्तर इस पोस्ट में दी गई है, अन्य भाग-A , भाग- B के नोट्स की जानकारी भी इस पोस्ट में दी गई है। 

"Guiding is a game out in the world" How do games help Guides for training and testing? Plan a wide game with all details.


गाइडिंग विश्व में एक खेल है। खेल प्रशिक्षण और परीक्षण के लिए गाइड की कैसे मदद करते हैं?  सभी विवरणों के साथ एक वाइड गेम की योजना बनाएं।



खेलना बच्चे की जन्मजात प्रवृत्ति है। खेलों से उसका शारीरिक, मानसिक और चरित्रिक विकास होता है। खेलों से बच्चों में अनेक सद्‌गुणों का विकास होता है। जैसे- 


1. उत्तम स्वभाव

2. खेल भावना

3. एकता की भावना

4. सहनशीलता

5. अनुशासन

6. निःस्वार्थभाव

7. नियमो का पालन का पालन करना

8. आत्म नियन्त्रण

9. नेतृत्व शक्ति का विकाश

10. सहयोग की भावना

11. टीम भावना

12. ईमानदारी

13. साहस


खेल खेल में गाइड अनेक उपयोगी बातें सीख जाती है।

         खेलों में मनोरंजन और शिक्षा का ऐसा सामन्जस्य रहता है कि गाइड्स उनमें आनन्द की अनुभूति प्राप्त करती हैं। स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड बेडन पावेल भी स्काउटिंग को एक खेल किन्तु शैक्षिक खेल कहा है।

           अतः गाइडिंग में खेलो का एक विशिष्त महत्व है। गाइडिंग में खेल 7 प्रकार के होते हैं।

1. सामान्य या दल के खेल दल

2. टीम के खेल

3. झण्डी, दौड़ के खेल

4. ज्ञानेन्द्रियों के खल

5. परीक्षण के खेल

6. शांति के खेल

7. टोली खेल


👉 हिमालय वुड बैज (G) भाग- A स्टडी असाइंमेंट उत्तर

👉 हिमालय वुड बैज (G) भाग- B स्टडी असाइंमेंट उत्तर

👉 हिमालय वुड बैज (G) भाग- C स्टडी असाइंमेंट उत्तर

👉 हिमालय वुड बैज बुलबुल, गाइड, रेंजर स्टडी असाइंमेंट


wide game गाइड को सतर्क और होशियार बना‌ते हैं। इन खेलों से गाइड में अधिक का संचार होता है। वाइड गेम्स में वुड क्राफ्ट, ट्रैकिंग, पीछा करना और प्रकृति निरीक्षण आदि गेम आते हैं।

     यह खेल को एक लम्बी अवधि और अधिक क्षेत्र को कभर करते हैं। गाइडस को यह खेल खुले स्थान पर खिलाये जाते है और आपात स्थिति से निपटना सिखाया जाता है।



Wide Game for Training & Test

गाइड की चारों टोलियों को तम्बू निर्माण का खेल खिलाया जायेगा, जिससे उनका प्रशिक्षण के अभ्यास की जाँच हो जायगी कि कितनी गाँठे, बन्धन और उनको ठीक प्रकार से लगानी आ गयी हैं।

      एक घण्टे का समय दिया जाएगा जिससे टोली की सभी गाइड्स प्रतिभाग 'करेगी। सबके अपने अपने कार्य बांटे हुए होगे।

    तम्बू निमार्ण में गाँठे, बंधन, एरिया की स्वच्छता, भोजन स्थल, कपड़ा स्टैंड, बाल्टी स्टैड, जूता स्टैण्ड, सजावट, तम्बू का कसाव, निरीक्षण, रंगोली इन सब कार्यो का निरीक्षण कर मूल्यांकन किया जाएगा।


इस प्रकार अनेक प्रशिक्षण की जाँच हो जायेगी।

        जो टोली प्रथम स्थान प्राप्त करेगी उसको विजय पताका दी जायेगी।