Scouting For Boys Question Answer | स्काउटिंग फ़ॉर बॉयज प्रश्न-उत्तर | Prepare 25 questions on “Scouting for Boys”

Prepare-25-questions-on-Scouting-for-Boys

Scouting For Boys Question

इस पोस्ट में स्काउटिंग फ़ॉर बॉयज से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर की जानकारी दी गई है। जो कि स्काउट गाइड कोटा एवं अन्य स्काउटिंग प्रतियोगिता में पूछे जाते हैं।

     हिमालय वुड बैज (स्काउट) के Pre Assigment में स्काउटिंग फ़ॉर बॉयज से जुड़ी प्रश्न-उत्तर तैयार करने के लिए Assigment दिया जाता है। HWB (S) के Pre Assigment का प्रश्न है :- Prepare 25 questions on “Scouting for Boys” (with answers and page no.).

1. किम का पुरा नाम क्या था ?

उत्तर :- किम्बाल ओ हारा (YARN 01 PAGE 06)

2. वन विधा किसे कहते हैं?

उत्तर:- पशुओ एवं प्रकृति संबंधी ज्ञान को वन विधा कहते हैं। (YARN 02 PAGE 14)

3. एल्सन हत्याकांड में गड़रिया बालक का क्या नाम था।

उत्तर :-  रॉबर्ट हिंडमार्श (YARN-02 PAGE-22)

4. एल्ड्सन हत्याकांड में हत्यारा कौन था।

उत्तर :- विली विन्टर (YARN -02 PAGE-24)

5. स्काउट का आदर्श वाक्य है।

उत्तर :- तैयार रहो ( YARN 03 PAGE-28)

6. अफ्रिका के जुलू कौन सा गीत गाते हैं?

उत्तर :- इन्गोन्यामा (YARN 04 PAGE-55)

7. "मैदानों में मेरे साठ वर्ष" पुस्तक के लेखक का नाम बतायो?

उत्तर :- बिल हॅमिल्टन (YARN- 05 PAGE 62)

8. पथ फाइंडर कौन होते हैं?

उत्तर :- वह व्यक्ति जो किसी अज्ञात जगह में अपना मार्ग खोज निकालने में निपुण होते हैं, पथ फाइंडर कहलाते हैं।

(YARN 05 PAGE- 73)

9. प्रथम स्काउट कैम्प कहाँ और कब लगा था ?

उत्तर :- 1907, ब्राउन सी द्वीप (YARN 06 PAGE - 96)

10. कैप्टन क्लोरी ने अपने मित्रों के साथ संदेश कैसे भेजा ?

उत्तर :- रेलवे इंजन की सीटी से मोर्स सिग्नल भेजा (YARN 07 PAGE - 104)

इसे भी जरूर पढ़ें

👉 प्रवेश एवं प्रथम सोपान से जुड़ी प्रश्न-उत्तर पार्ट-01

👉 प्रवेश एवं प्रथम सोपान से जुड़ी प्रश्न-उत्तर पार्ट-02

👉 द्वितीय सोपान से जुड़ी प्रश्न-उत्तर पार्ट- 01

11. पायनियर कौन होते हैं ?

उत्तर :- वे लोग जो जंगल मे अपने पीछे आने वाले लोगों के लिए मार्ग खोजते हैं। (YARN 08 PAGE- 113)

12. पिग स्टिकिंग क्या है ?

उत्तर :- जंगली सूअर का बर्छे से शिकार (YARN 08 PAGE 24)

13. टू लिटल सैवेजेज पुस्तक किस विषय मे लिखी गयी है ?

उत्तर :- आग बनाने व जलाने के सम्बंध में (YARN 09 PAGE 155)

14. मैन्युल ऑफ द वुड क्राफ्ट इंडियन पुस्तक किसने लिखी ?

उत्तर :- मि० थॉमसन सेटन (YARN 10 PAGE 171)

15. इटली के क्रांतिकारी दल का क्या नाम था ?

उत्तर :- कैमोरा (YARN 11 PAGE 176)

16. द पथ फाइंडर पुस्तक के नाम बताओ ?

उत्तर :- फैनी मोर कुंपर (YARN 11 PAGE 184)

17. एस्पिनोजा कौन था ?

उत्तर :- एक अतिउत्तम किश्म का खोजी स्काउट (YARN 12 PAGE 193)

18. स्पुरिंग का क्या अर्थ है ?

दक्षिण अफ्रीका में स्पुरिंग का अर्थ अनुशरण करना

(YARN 12 PAGE 195)

19. ट्रेलिंग किसे कहते हैं ?

उत्तर :- अमेरिका में खोज चिन्हों के अनुशरण को ट्रेलिंग कहते हैं। (YARN 12 PAGE 195)

20. स्काउटिंग एन्ड रेकोनेसेन्स इन सैवेज कंट्री के लेखक का नाम बताओ ?

उत्तर :- कैप्टन हिडग्रेड (YARN 13 PAGE 216)

21. इमुज क्या है ?

उत्तर :- आस्ट्रेलिया में शुतुरमुर्ग के समान बड़ी चिड़िया का नाम (YARN 13 PAGE 227)

इसे भी जरूर पढ़ें

👉 द्वितीय सोपान से जुड़ी प्रश्न-उत्तर पार्ट- 02

👉 तृतीय सोपान से जुड़ी प्रश्न-उत्तर पार्ट- 01

👉 तृतीय सोपान से जुड़ी प्रश्न-उत्तर पार्ट- 02

22. "स्कूल ऑफ द वुड्स" पुस्तक के लेखक का नाम क्या है ?

उत्तर :- विलियम लांग (YARN 15 PAGE 243)

23. पक्षीविद किसे कहते हैं ?

उत्तर :- जो व्यक्ति पक्षियों का अध्ययन करते हैं उसे पक्षीविद कहते हैं। (YARN 15 PAGE 244)

24. एक वृक्ष से 10 लाख दियासलाई बन सकती है और एक दियासलाई 10 लाख वृक्षो का संहार कर सकती है यह वाक्य किस देश मे कहा जाता है ?

उत्तर :- अमेरिका ( YARN 16 PAGE 260)

25. "बर्किन हैड" जहाज के इंचार्ज ऑफिसर का नाम बताओ ?

उत्तर :- लॉर्ड सिटन (YARN 21 PAGE 330)

26. बी पी के द्वारा स्वास्थ्य के लिये बताई गई छह कसरतों में कितना समय लगता है ?

उत्तर :- 10 मिनट (YARN 15 PAGE 267)

27. स्काउट नियम के एक अतिरिक्त नियम और भी है जो लिखा हुआ नही  है परंतु हर एक स्काउट समझता है वह नियम क्या है ?

उत्तर :- स्काउट मूर्ख नही होता है (YARN 18 PAGE 287)

28. "जब बिस्तर में करवट बदलने का समय होता है वही बिस्तर छोड़ने का समय होता है " यह वाक्य किसने कहा ?

उत्तर :- ड्यूक ऑफ बेलिंगटन (YARN 18 PAGE 292)

29. स्काउट पेस क्या है ?

उत्तर :- बीस कदम तेज चलना 30 कदम भागना (YARN 18 PAGE 304)

30. नाइट्स दल के संस्थापक कौन थे ?

उत्तर :- किंग ऑर्थर (YARN 20 PAGE 310)

31. नाइट्स का सिद्धान्त क्या है ?

उत्तर :- सदा उधत रहो (YARN 20 PAGE 310)

32. सेंट जॉर्ज दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर :- 23 अप्रैल (YARN 20 PAGE 313)

33. हम केवल अपने लिए उतपन्न नही हुए हैं बल्कि दूसरी की भलाई के लिए उत्तपन्न हुए हैं, यह किसका मनपसंद वाक्य है ?

उत्तर :- कैप्टन जॉन स्मिथ (YARN 20 PAGE 314)

34. जो एक बार स्काउट बन जाता है वह सदा स्काउट रहता है " यह वाक्य किसका है ?

उत्तर :- लॉर्ड किचनर (YARN 21 PAGE 327)

35. बर्किन हैड जहाज में 760 लोगो मे कितने लोगों का जीवन बचाया जा सका ?

उत्तर :- 192 (YARN 21 PAGE 331)

इसे भी जरूर पढ़ें

👉 स्काउटिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

👉 SER स्काउट गाइड कोटा 2022-23 प्रश्न-उत्तर

👉 ऑल इंडिया रेलवे जम्बोरेट से जुड़ी जानकारी

👉 हिस्ट्री ऑफ बेडन पॉवेल से जुड़ी प्रश्न-उत्तर 

36. अमेरिका प्रेसिडेंट मैक किनले का पत्र क्यूबन लीडर गार्सिया तक किसने पहुँचाया ?

उत्तर :- स्काउट सेवन ने (YARN 22 PAGE 342)

37. लंदन में ट्रेन के सामने एक महिला को प्लेटफार्म से नीचे गिरने पर किसने बचाया ?

उत्तर :- अल्बर्ट हार्दीक ने, (YARN 23 PAGE 351)

38. जीवन रक्षक रस्सी की लंबाई बताइए ?

उत्तर :- 7 फैदम (42 फिट) (YARN 24 PAGE 360)

39. जुलु लोगो के भाले का नाम बताइए ?

उत्तर :- ऐसेगाई (YARN 05 PAGE 39)

40. खूब खेलो खूब काम करो " किसने कहा ?

उत्तर :- अमेरिका के राष्ट्रपति लियोडोर रूजवेल्ट (YARN 05 PAGE 63)

41. बड्डी सिस्टम कहाँ प्रयुक्त होती है ?

उत्तर :- बॉयज स्काउट्स अमेरिका में (YARN 09 PAGE 165)

42. परिणाम निकालना किसे कहते हैं ?

उत्तर :- चिन्हों का निरीक्षण कर, इधर उधर की बातों को जोड़कर किसी निष्कर्ष पर पहुचना Conclusion कहलाता है।  (YARN 13 PAGE 209)

43. दक्षिण अफ्रीका के गोकाच या काऊ अच्छे स्काउट होते हैं। कैसे ?

उत्तर :- ये खोए, चुराए या गुम हुए पशुओं को पदचिन्हों की सहायता से खोज निकालते हैं।  (YARN 14 PAGE 218)

44. खाना बदोस कबीला गिद्धों का किस प्रकार शिकार करते हैं ?

उत्तर :- वह गिद्धों की बोली कि नकल करके उन्हें बुलाते हैं और कुत्तों को छोड़कर मार डालते हैं।  (YARN 15 PAGE 235)

45. सेलम नगर के अजगर को किसने मारा ?

उत्तर :- सेंट जॉर्ज  (YARN 20 PAGE 312)

46. जुटलैंड की समुद्री लड़ाई में तोप खाने के पास मोर्चे पर कौन डटा रहा ?

उत्तर :- जैक कॉर्न नामक लड़का (YARN 21 PAGE 329)

47. नाइट्स होस्पिटलर्स किसे कहते हैं ?

उत्तर :- पुरातन काल मे नाइट्स, बीमार, गरीब , दुर्घटनाओं व युद्ध आहातो के उपचार के लिए कार्य करते थे ।

(YARN 23 PAGE 348)

इसे भी जरूर पढ़ें

👉 माइलस्टोन ऑफ स्काउटिंग पार्ट-01

👉 माइलस्टोन ऑफ स्काउटिंग पार्ट- 02

👉 माइलस्टोन ऑफ स्काउटिंग पार्ट- 03

48. बी पी के अज्ञात मित्र ने गुप्त सन्देश कैसे भेजा ?

उत्तर :- एक भद्दी से छड़ी की छेद में रखकर मोम से बंद कर के पत्र भेजा ।  (YARN 07 PAGE 100)

49. बिस्ट्स ऑफ द फील्ड पुस्तक के लेखक कौन है ?

उत्तर :- विलियम लांग (YARN 15 PAGE 237)

Scouting-for-boys-question-pdf