Pioneering Question Answer in Hindi | पायनियरिंग प्रश्न-उत्तर | BSG Gyan Pratiyogita Question | गांठ-बन्धन प्रश्न-उत्तर

Pioneering-Question-Answer-in-hindi-pdf

पायनियरिंग (Pioneering) प्रश्न-उत्तर

इस पोस्ट में BSG ज्ञान प्रतियोगिता, स्काउट गाइड कोटा के अंतर्गत रेलवे, राष्ट्रपति पुरस्कार परीक्षा एवं अन्य स्काउटिंग कैम्प में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण Question Answer के अंतर्गत पायनियरिंग में गांठ एवं बन्धन से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर की जानकारी दी गई है।
1. रस्सी कितने प्रकार की होती है ?
उतर:-  03 प्रकार

2. रस्सी के कितने सिरे होते हैं ?
उतर:-  02

3. एक ही रस्सी के दोनों सिरों को जोड़ने के लिए किस गाँठ का उपयोग किया जाता है ?
उत्तर:-   डॉक्टरी गाँठ

4. चौकोर गाँठ किस गाँठ को कहा जाता है ?
उत्तर:-   डॉक्टरी गाँठ

5. दो असमान मोटाई की रस्सियों को जोड़ने के लिए किस गाँठ का उपयोग किया जाता है ?
उत्तर:-  सन्धि गाँठ

6. किसी डूबते हुए व्यक्ति को बाहर निकलने के लिए किस गाँठ का उपयोग किया जाता है ?
उत्तर:-  ध्रुब गाँठ

7. किसी बड़ी रस्सी को बिना काटे छोटा करने के लिए किस गाँठ का उपयोग किया जाता है ?
उत्तर:-  लघुकर गाँठ

8. लोटा फांस किस गाँठ को कहा जाता है ?
उत्तर:-   मछुआरा गाँठ
9. दो समांतर लाठियों को जोड़ने के लिए किस बन्धन का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर:-   शियर लैशिंग मार्क-01

10. किस लैशिंग में फॉर्पिंग नही किया जाता है ?
उत्तर:-   शियर लैशिंग मार्क-02
11. लकड़ियों के गट्ठर को बांधने के लिए किस फांस का उपयोग किया जाता है ?
उत्तर :- टिम्बर हीच (लट्ठा फांस)

12. जब रस्सी पर अधिक तनाव या टूटने की सम्भावना हो तो उसे मजबूत करने के लिए किस गाँठ का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर :- रोलिंग हिच (सड़क फांस)

13. लाठी और रस्सी की सहायता से सीढ़ी बनाने के लिए किस गाँठ का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर :- ढेकली फांस

14. वर्गाकार बन्धन का अन्य नाम क्या है ?
उत्तर :- चौकोर बन्धन

15. दो बल्लियों को समकोण बांधने के लिए किस बन्धन का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर :- वर्गाकार बन्धन

16. दो या तीन बल्लियों को जोड़कर तिपाही बनाने के लिए किस बन्धन का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर :- अष्टकार बन्धन

17. दो कर्णवत लाठियों या बल्लियों को बांधने के लिए किस बन्धन का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर :- डायगोनल लैशिंग 

18. डायगोनल लैशिंग के शुरुआत में किस फांस का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर :- टिम्बर हिच

19. स्काउट गाइड कुल्हाड़ी का वजन लगभग कितना होता है ?
उत्तर :- 750 ग्राम

20. स्काउट गाइड कुल्हाड़ी में प्रयुक्त लाठी की लंबाई लगभग कितना होता है ?
उत्तर :- 50 से 55 से.मी.
21. स्काउट गाइड कितने प्रकार के चाकू का प्रयोग करते हैं ?
उत्तर :- 03

22. प्राचीनकाल में आग को मुख्यत कितने नामो से पुकारा जाता था ?
उत्तर :- 04

23. टेंट को गर्म करने के लिए किस आग का उपयोग किया जाता है ?
उत्तर :- रिफ्लेक्टर फायर

24. हवन के लिए किस प्रकार की फायर का उपयोग अधिकांश किया जाता है ?
उत्तर :- पिरामिड फायर

25. अनुमान लगाने के अंतर्गत किस विधि में किसी ऊंचाई को व्यक्ति की ऊंचाई के अनुपात के आधार पर ज्ञात किया जाता है ?
उत्तर :- पेंसिल विधि
26. अनुमान लगाने के अंतर्गत किस विधि में किसी ऊंचाई को उसकी छाया और लाठी की छाया(जिसकी ऊंचाई ज्ञात हो) से किया जाता है ?
उत्तर :- छाया विधि

27. अनुमान लगाने के अंतर्गत किस विधि में किसी ऊंचाई को किसी वस्तु को दो भागों (सम कोई भी) में बांट कर ऊंचाई ज्ञात किया जाता है ?
उत्तर :- समभाग विधि

28. तृतीय सोपान में कितने मुख्य गाँठो को जानकारी दी जाती है ?
उत्तर :- 03

29. तृतीय सोपान में कितनी फांस की जानकारी दी जाती है ?
उत्तर :- 01

30. तृतीय सोपान टेस्ट उत्तीर्ण के लिए कितना किलोमीटर पैदल हाइक का रिपोर्ट जमा करना होता है ?
उत्तर :- 10 किलोमीटर

31. तृतीय सोपान उत्तीर्ण के लिए मोर्स विधि से कितने शब्दों का संदेश भेजना आना चाहिए ?
उत्तर :- 10 शब्द

32. किसी ऊंची मंजिल में आग लगने पर आहतों को नीचे उतारने में किस गाँठ का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर :- फायर मेन चेयर क्नॉट

33. ट्रेसल में कितने बांस व बल्लियों का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर :- 06

34. ट्रेसल के बल्लियों को कसने के लिए कितने रस्सियों की जरुरत होती है ?
उत्तर :- 09

35. अनुमान लगाना के अंतर्गत कितने प्रतिशत की गलती माफ होती है ?
उत्तर :- 25%
36. इंच फिट विधि में कितना इकाई (कदम) चला जाता है ?
उत्तर :- 11 कदम

37. रस्सी को कैसे नापा जाता है ?
उत्तर :- फिट या फैदम 

38. रस्सी को किसी स्थान पर मोड़ा जाना क्या कहलाता है ?
उत्तर :- मोड़ (Bight)

39. रस्सी के बाइट (मोड़) के दोनों सिरों को मिला देने पर क्या बनता है ?
उत्तर :- फंदा (Loop)

40. दो भींगी , चिकनी या फिसलने वाली रस्सियों को जोड़ने में किस गांठ का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर :- मछुआरा गांठ (Fisherman Knot)
41. डेरा गांठ किसे कहा जाता है ?
उत्तर :- गोल घेरा और दो अर्द्ध फांस
42. समानांतर बंधन की शुरुआत में किस फांस का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर :- खूंटा फांस

43. लाठी की लंबाई बढ़ाने या झंडा पोल बनाने में किस बन्धन का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर :- समानांतर बन्धन मार्क- 02

44. मैन हार्नेस क्नॉट का अन्य नाम क्या है ?
उत्तर :- भार वाहक गांठ

45. एक ट्रेसल के मध्य में किस बन्धन का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर :- डायगोनल लैशिंग (कर्णकार बन्धन)

46. ट्रेसल के लाठियों के आकार का अनुपात क्या होता है?
उत्तर :- 5:6

इस पायनियरिंग प्रश्न-उत्तर का पीडीएफ प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए PDF DOWNLOAD बटन पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं।
Pioneering-question-answer
Click Here