First Aid Question Answer in Hindi | स्काउट गाइड प्राथमिक सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

First-aid-question-answer-in-hindi

First Aid Question Answer

इस पोस्ट में First Aid Question Answer की जानकारी दी गई है। प्रथम सोपान , द्वितीय सोपान, तृतीय सोपान प्राथमिक सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर की जानकारी दी गई है, एवं इस पोस्ट में Pdf Downlod का ऑप्शन दिया गया है।

1. किसी प्रशिक्षित या कुशल व्यक्ति द्वारा चिकित्सक के आने या चिकित्सक के पास रोगी को पहचाने से पहले दी जाने वाली सहायता क्या कहलाता है ?

उत्तर :- प्राथमिक सहायता

2. प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स की जानकारी स्काउट के किस सोपान में दी गई है ?

उत्तर :- प्रथम सोपान

3. एक प्रथमिक चिकित्सक के कार्यो को कितने भागो में बांटा जा सकता है?

उत्तर :- तीन

4. प्राथमिक सहायता के स्वर्णिम नियम कितने है ?

उत्तर :- 10

5. घाव (Wound) कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर :- 04

6. प्रथमिक सहायता के अंतर्गत ड्रेसिंग कितने प्रकार से की जा सकती है ?

उत्तर :- 02 (Dry और Wet)

7. बंद घाव पर किस प्रकार की ड्रेसिंग की जाती है ?

उत्तर :- नम ड्रेसिंग (Wet)

8. खुले घाव पर किस प्रकार की ड्रेसिंग की जाती है?

उत्तर :- सुखी ड्रेसिंग (Dry)

9. फर्स्ट एड के अंतर्गत पट्टी (Bandage) की जानकारी किस सोपान में दी गई है ?

उत्तर :- द्वितीय सोपान

10. पट्टियों को उनके आकार के आधार पर कितने भागों में बांटा गया है?

उत्तर :- 02 (गोल पट्टी और तिकोनी पट्टी)

11. स्काउट गाइड अधिकांश किस पट्टी का इस्तेमाल करते हैं ?

उत्तर :- तिकोनी पट्टी

12. लम्बी पट्टी या गोल पट्टी किससे बनाई जाती है ?

उत्तर :- सूती कपड़े, गॉज या लिनन

13. गोल पट्टी (Roller Bandage) के बांधने की कितनी विधियां है?

उत्तर :- 04

14. गोल पट्टी (Roller Bandage) के बांधने की चार विधियां कौन कौन सी है?

उत्तर :- 1. साधारण पेचदार  2. उल्टे पेच की पट्टी
3. अंग्रेजी के आठ अंक के आकार की पट्टी
4. स्पाइस

15. तिकोनी पट्टी का अविष्कार कब हुआ?

उत्तर :- 1831

16. प्रयोग के आधार पर तिकोनी पट्टी कितने प्रकार से बांधी जाती है?

उत्तर :- 03

17. प्रयोग के आधार पर तिकोनी पट्टी के प्रकार कौन कौन से है?

उत्तर :- 1. पूर्ण तिकोनी पट्टी  2. चौड़ी पट्टी  3. संकरी पट्टी

18. सीने की पट्टी अथवा झोली के रूप में किस तिकोनी पट्टी का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर :- पूर्ण तिकोनी पट्टी (Open Bandage)

19. पट्टी के दोनों सिरों को बांधने के लिए किस गांठ का उपयोग किया जाता है?

उत्तर :- डॉक्टरी गांठ (Reef Knot)

20. शरीर अथवा मस्तिष्क के आवश्यक कार्यो में व्याप्त उदासीनता की दशा को क्या कहते हैं?

उत्तर :- सदमा (Shock)

21. मस्तिष्क में रक्त कम पहुचने के परिणामस्वरूप क्या होता है ?

उत्तर :- बेहोशी

22. हड्डी की टूटन या दरार को क्या कहते हैं?

उत्तर :- अस्थि भंग

23. हड्डी की टूटन कितने प्रकार की हो सकती है?

उत्तर:- 03

24. भुजा की हड्डी टूटने (Arm Fracture) में किस स्लिंग का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर :- कॉलर एंड कफ स्लिंग

25. हाथ, हथेली या भुजा को सहारा देने , उसे हिलने डुलने से रोकने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है?

उत्तर :- झोली (Sling)

26. बाजू के अग्रभाग और हाथ को सहारा देने के लिए किस झोली का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर :- बाजू की झोली (Arm Sling)

27. कलाई को सहारा देने के लिए किस स्लिंग का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर :- कॉलर एंड कफ स्लिंग (Collar & Cuff Sling)

28. हंसली की हड्डी के टूटने पर किस स्लिंग का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर :- तिकोनी झोली (Triangular or st. John sling)

29. हमारे शरीर का तापमान क्या होता है?

उत्तर :- 36.7° सेंटीग्रेड या 98.4 फॉरनहाइड

30. CPR का हिंदी नाम क्या है?

उत्तर :- कृत्रिम श्वसन

31. CPR का पूर्ण नाम क्या है?

उत्तर :- Cardio Pulmonary Rasurcitation

32. मामूली जलने पर क्या करना चाहिए ?

उत्तर :- उस अंग को ठंडे पानी में डूबा दे

33. सर्पदंश होने पर जहर को हृदय की ओर जाने से रोकने का प्राथमिक उपचार क्या है?

उत्तर :- टूरनिकेट या बन्धन

34. जोड़ो के चारो ओर के अस्थिबन्धन तंतुओं में खिंचाव आने से क्या होता है?

उत्तर :- मोच (Sprain)

35. एक स्काउट्स किस प्रकार स्ट्रेचर बना सकता है?

उत्तर :- हाथ से, लाठी से, चादर, दरी, लाठी एवं रस्सी, लाठी एवं कमीज, बेल्ट, स्कार्फ़ इत्यादि

36. साधारण अस्थि भंग की क्या लक्षण है ?

उत्तर :- इसमें हड्डी में दरार आ सकती है किंतु त्वचा यथावत रहती है।

37. मिश्रित अस्थि भंग के क्या लक्षण है?

उत्तर :- इसमें हड्डी टूटने के अलावा कोई अवयव, धमनी, सिरा या नस भी प्रभावित रहती है।

38. विषम अस्थि भंग के क्या लक्षण है?

उत्तर:- इसमें हड्डी टूटने के साथ-साथ मांसपेशिया, फेफड़े, रीढ़ की हड्डी, तिल्ली या मस्तिष्क को भी चोट पहुचती है।

39. आर्म स्लिंग के दोनों सिरों को बांधने के लिए किस गांठ का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर :- डॉक्टरी गांठ

40. लू लगने का क्या लक्षण है ?

उत्तर :- रोगी को थकावट, सिरदर्द, जी मचलाना, गिर पड़ना इत्यादि

First-aid-question-bank-pdf