नियम और प्रतिज्ञा
कब प्रतिज्ञा (Cub Promise In Hindi)
मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं ईश्वर और अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करूँगा।
कब नियम का पालन करूँगा ,
तथा प्रतिदिन भलाई का एक कार्य करुँगा।
स्काउट प्रतिज्ञा (Scout Promise In Hindi)
मैं मर्यादापूर्वक प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं यथाशक्ति ईश्वर और अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करुँगा
दूसरों की सहायता करुँगा
और स्काउट नियम का पालन करुँगा ।
कृपया ध्यान दें :-
अगर आवश्यकता हो तो " धर्म " शब्द को ईश्वर शब्द के स्थान पर प्रतिस्थापित किया जा सकता है।
“ दीक्षा संस्कार ” के अवसर पर प्रतिज्ञा ली जानी है और एक रोवर जो पहले से एक स्काउट हैं प्रतिज्ञा दोहराता है।
कब नियम (Cub Law In Hindi)
कब आज्ञाकारी होता है।
कब स्वच्छ और विनम्र होता है।
स्काउट नियम (Scout Law In Hindi)
स्काउट विश्वसनीय होता है।
स्काउट वफादार होता है।
स्काउट सबका मित्र एवं प्रत्येक दूसरे स्काउट का भाई होता है।
स्काउट विनम्र होता है।
स्काउट पशु पक्षियों का मित्र और प्रकृति प्रेमी होता है
स्काउट अनुशासनशील होता है और सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा करने में सहायता करता है।
स्काउट साहसी होता है।
स्काउट मितव्ययी होता है।
स्काउट मन , वचन और कर्म से शुद्ध होता है।
READ THIS ALSO
CUB PRAVESH SYLLABUS IN ENGLISH
बुलबुल प्रतिज्ञा (Bulbul Promise In Hindi)
मैं प्रतिज्ञा करती हूँ कि मैं ईश्वर और अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करुँगी
बुलबुल नियम का पालन करुँगी
तथा प्रतिदिन भलाई का एक कार्य करुँगी
गाइड प्रतिज्ञा (Guide Promise In Hindi)
मैं मर्यादापूर्वक प्रतिज्ञा करती हूँ कि मैं यथाशक्ति ईश्वर और अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करुँगी
दूसरों की सहायता करुँगी ,
और गाइड नियम का पालन करुँगी।
कृपया ध्यान दें :
अगर आवश्यकता हो तो " धर्म " शब्द को ईश्वर शब्द के स्थान पर प्रतिस्थापित किया जा सकता है।
“ दीक्षा संस्कार ” के अवसर पर प्रतिज्ञा ली जानी है और एक रेंजर जी पहले से एक गाइड हैं प्रतिज्ञा दोहराती है।
इसे भी जरूर पढ़ें
तृतीय सोपान तम्बू तानना, ट्रेसल बनाना
संकेत वार्ता (मोर्स कोड एवं सीमाफोर विधि)
तृतीय सोपान पायनियरिंग (गाँठ एवं बन्धन)
बुलबुल नियम (Bulbul law in Hindi)
बुलबुल आज्ञाकारी होती है।
बुलबुल स्वच्छ और विनम्र होती है।
गाइड नियम (Guide Law In Hindi)
गाइड विश्वसनीय होती है।
गाइड वफादार होती है।
गाइड सबकी मित्र एवं प्रत्येक दूसरी गाइड की बहन होती है।
गाइड विनम्र होती है।
गाइड पशु पक्षियों की मित्र और प्रकृति प्रेमी होती है।
गाइड अनुशासनशील होती है और सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा करने में सहायता करती है।
गाइड साहसी होती है।
गाइड मितव्ययी होती है।
गाइड मन , वचन और कर्म से शुद्ध होती है।