SCOUT MASTER ELIGIBILITY & QUALIFICATION || स्काउट मास्टर ,सहायक स्काउट मास्टर बनने की योग्यता और वर्दी || SCOUT MASTER UNIFORM .

 Scout-master-and-assistant-scout-master-qualifiaction-uniform

स्काउट मास्टर बनने की योग्यता

स्काउट मास्टर व असिस्टेंट स्काउट मास्टर बनने के लिए योग्यता

i. उम्र सीमा:-

a) एक व्यक्ति जिसकी उम्र 21 वर्ष से ज्यादा हो।

b) एक व्यक्ति जिसकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो, वह सहायक स्काउट मास्टर बन सकता है।

ii. वह कक्षा 12 उतीर्ण कर चुका हो या उसके समान कोई योग्यता प्रमाणपत्र हो। अपवाद स्वरूप कुछ मामलों में संबन्धित सहायक जिला आयुक्त/जिला आयुक्त और मुख्य जिला आयुक्त की अनुशंसा पर राज्य का मुख्य आयुक्त शैक्षणिक योग्यता में छूट दे सकता है।

iii. स्काउट मास्टर का चरित्र, व्यवहार और पिछला रेकॉर्ड अच्छा होना चाहिए।

iv. स्काउट मास्टर को स्काउट आंदोलन व इसकी प्रणाली की जानकारी होनी चाहिए व सभी धर्मों का आदर करने वाला होना चाहिए तथा नैतिक मूल्यों और APRO के आधार पर अपना कार्य करना चाहिए।

v. स्काउट मास्टर विशेष योग्यता रखने वाला होना चाहिए जो नौजवानों के साथ ताल-मेल रख सके।

vi. वह राष्ट्रीय संस्था के द्वारा एक निश्चित समय की ट्रेनिंग प्राप्त किया हो।

इसे जरूर पढ़ें

👉 स्काउट गाइड नियम एवं प्रतिज्ञा

👉 स्काउट गाइड प्रार्थना एवं झंडा गीत

👉 परिभाषा, सिद्धान्त, उद्देश्य एवं विधि

स्काउट मास्टर व असिस्टेंट स्काउट मास्टर की वर्दी (यूनिफ़ोर्म)

i. शर्ट : स्टील स्लेटी (steel grey) रंग की शर्ट, जिसके पट्टी वाली दो जेब और दोनों कंधों पर फीते, जिसके आधी बाजूएँ या मुड़ी हुयी बाजूएँ हों। बाजूएँ ठंडे मौसम में नीचे की जा सकती हैं।

ii. निकर(shorts) या पैंट (Trousers): गहरे नीले (Navy Blue) रंग की निकर या पैंट पहनी जानी चाहिए।

iii. सिर के ऊपर का पहनावा (Head Dress) : गाढ़े नीले (dark blue) रंग की गोल चपटी टोपी जिसके ऊपर राष्ट्रीय संस्था के द्वारा जारी किया गया बैज लगा होना चाहिए। सिख धर्म को मानने वाला स्काउट मास्टर/सहायक स्काउट मास्टर नीले रंग की पगड़ी पहन सकते हैं। उस पगड़ी पर आधिकारिक कैप बैज लगा होना चाहिए। समारोह के दौरान सिर के ऊपर का पहनावा (head dress) अनिवार्य है।

ivबेल्ट(Belt) : स्लेटी(Grey Nylex) रंग का बेल्ट जिस पर भारत स्काउट्स और गाइड्स की राष्ट्रीय संस्था द्वारा जारी आधिकारिक बकसुआ (Buckle) हो।

v. स्कार्फ : पीले, हरे व जामुनी रंग के अलावा तथा स्थानीय या जिला संस्था से स्वीकृत, अपने ग्रुप के रंग का त्रिकोण स्कार्फ अपनी गर्दन में शर्ट के कॉलर और कंधों के फीतों के ऊपर से अपने समूह के वोगल(woggle), Gilwell (गिलवेल्ल) वोगल को छोडकर, के साथ पहनते हैं।

viकंधे का बैज: 6 से 8 सेमी॰ लंबाई तथा 1.5 सेमी॰ चौड़ाई का बैज, जिसकी पृष्ठभूमि (background) सफ़ेद रंग की और लाल रंग की किनारी, जिसके ऊपर लाल रंग से समूह/जिला/राज्य का नाम लिखा होना चाहिए तथा इस बैज को दोनों कंधों पर सिलाई के नीचे थोड़े से वक्रता के साथ लगाकर पहनना चाहिए।

नोट :समूह के वो सदस्य जो समुद्री स्काउट्स (sea scouts) या वायु स्काउट्स (Air Scouts) हैं, उनको कंधे के बैज पर “Sea Scout” या “Air Scout” शब्द नहीं लिखने चाहिए। इसके बदले में, राष्ट्रीय संस्था द्वारा प्रदान किए गए सफ़ेद स्लिप जिस पर लाल रंग से “Sea Scout” या “Air Scout” शब्द लिखे होते हैं , कंधे के दोनों तरफ पहनने चाहिए।

viiसदस्यता बैज (Membership Badge): हरे रंग की पृष्ठभूमि (Background) का एक कपड़े का बैज, जिस पर पीले रंग का एक फूल और तीन पत्तियों का नमूना (त्रिदल कमल) या फ़्लर्डडी निशान जिसके बीच में पीले रंग का अशोक चक्र बना हो, सदस्यता बैज होता है। यह बैज शर्ट की बायीं जेब की पट्टी के बीच में लगाया जाता है ।

viiiविश्व स्काउट बैज (World Scout Badge): विश्व स्काउट बैज शर्ट की दायीं जेब की पट्टी के बीच में लगाया जाता है। यह बैज बैंगनी रंग का वृताकार रूप में होता है।

ix. रैंक बैज : कपड़े का बैज जिस पर भारत स्काउट्स और गाइड संप्रतीक (Emblem) हरे रंग में हो और जिसके चारों तरफ हरे रंग की किनारी हो तथा फ्लर्ड्ली (Fleur-de-lis) तिपतिया और अशोक चक्र पीले रंग में बने हों। यह बैज स्काउट मास्टर को शर्ट की बायीं जेब से चार सेमी॰ ऊपर पहनना चाहिए। कपड़े का बैज जिस पर भारत स्काउट्स और गाइड्स संप्रतीक(Emblem) हरे रंग में हो और जिसके चारों तरफ लाल रंग की किनारी हो तथा फ्लर्ड्ली (Fleur-de-lis) तिपतिया और अशोक चक्र पीले रंग में बने हों। यह बैज सहायक स्काउट मास्टर को शर्ट की बायीं जेब से 4 सेमी॰ ऊपर पहनना चाहिए।

स्काउट वर्दी की सम्पूर्ण जानकारी :- Click here

x. भारत स्काउट और गाइड पट्टी :- राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा प्रदत्त नाम पट्टिका जिस पर “भारत स्काउट्स और गाइड्स” लिखा हो, शर्ट के दायीं जेब के ऊपर नाम पट्टी के ऊपर पहनना चाहिए। इस पट्टी का आकार 11सेमी॰x 2 सेमी॰ होना चाहिए जिसके दायें कोने में 3सेमी॰ x 2 सेमी॰ आकार के राष्ट्रध्वज के तीन रंग बने होने चाहिए और शेष पट्टी पर “भारत स्काउट्स और गाइड्स” लिखा होना चाहिए।

xi. नेम प्लेट :-  8 cm लंबाई और 2 cm चौड़ाई के आकार की प्लास्टिक की white प्लेट जिस पर black रंग में एडल्ट लीडर का नाम लिखा होना चाहिए। इस नाम प्लेट को दायीं जेब के ठीक ऊपर, BSG पट्टी के नीचे पहनना चाहिए।

xii. मौजे(Socks or Stockings): पूर्ण काले रंग के मौजे(जुराफ़) पहने जाने चाहिए। 

xiii. जूता: काले रंग के चमड़े या कैनवास (Canvas) डोर वाले जूते पहने जाने चाहिए।

xivकोट, चोगा या जैकेट(Over Coat, Mackintosh or Jacket): केवल सर्दियों के मौसम में गहरे नीले रंग का कोट, ब्लेजर, जर्सी, स्वेटर पहना जा सकता है।

xvधातु का बैज (Metal Badge): सादे वेश में, भारत स्काउट्स और गाइड्स का धातु का बैज पहना जा सकता है।

xviडोरी (Lanyard): एक सीटी लगी हुई भूरे रंग की डोरी गले में पहनी जानी चाहिए। सीटी शर्ट की बायीं जेब में रखी जानी चाहिए।

xvii. बाहर की गतिविधियों के लिए एक बैग या पीठ का थैला साथ ले जाना चाहिए।

स्काउटिंग टेस्ट पेपर :- Click here

अनौपचारिक पौशाक(Casual Wears):

1) काम करने के लिए या क्षेत्र की गतिविधियों के लिए एक वैकल्पिक पौशाक जिसमें गाढ़े नीले रंग की जींस/पैंट/निकर तथा सादा नीला आसमानी (Sky Blue) रंग की कॉलर वाली टी-शर्ट, जिसकी जेब पर स्काउट प्रतीक (emblem) तथा गहरा नीला ‘P’ कैप भारत स्काउट्स और गाइड्स का प्रतीक (emblem), जेब के बीच में लगा हो, पहनना चाहिए, आरामदायक जूते पहनने चाहिए।

2) NHQ द्वारा डिजाइन किया हुआ छोटा पाउच, बेल्ट के ऊपर पहनना चाहिए।

3) एक ही रंग का चमड़े का या बेंत(Cane) का बना, विश्व बंधुत्व वोगल पहनना चाहिए।

स्काउटिंग से जुड़ी जानकारी इंग्लिश में प्राप्त करने के लिए नीचे क्लिक करें :-

सब्सक्राइब यूट्यूब चैंनल

इंस्टाग्राम पर फॉलो करें

व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें