प्रथम सोपान पाठ्यक्रम | PRATHAM SOPAN SYLLABUS | प्रथम सोपान की आवश्यकताएं | BSGINDIA.

Pratham-sopan-logbook

प्रथम सोपान की आवश्यकताएं

1. अपनी देख-रेख:-

A.) घर पर अपने कर्तव्य के बारे में ठीक से बता सकें।
B.) अपना बिस्तर स्वयं लगाने की योग्यता हो
C.) ब्यक्तिगत स्वच्छता से सम्बंधित स्वास्थ्य नियमो को जानें
D.) बी.पी सिक्स और योग/आसन/सूर्य नमस्कार का अभ्यास करें
E.) बटन लगाना आता हो।
F.) कैनवास/चमड़े के जूते साफ व पोलिस कर सके।
G.) अपना स्वयं का प्राथमिक सहायता बॉक्स बनाये तथा उसकी वस्तुओं की जानकारी हो
H.) प्राथमिक सहायता की परिभाषा और स्वर्णिम नियम को जाने (केवल स्काउट के लिए) 

2. अनुशासन:-

A.) अपनी टोली की जानकारी के साथ साथ उसके ध्वज, सिंघनाद,गीत,टोली का कोना, टोली की आबाज और पेट्रोल इन कॉउंसिल में भाग करें।
B.) हाथ और सिटी के संकेत जाने
C.) सावधान, विश्राम, आराम से,दाहिने,बाएं, पीछे मुड़ के पैर के आदेश (ड्रिल) जाने
D.) अपने दल/टोली के खेल में प्रतिभाग करें।
E.) गाइड कैप्टन सन्तुष्ट हो घर व विद्यालय में आपका व्यवहार अच्छा हो (केवल गाइड के लिए)

3. रस्सी के कार्य:- 

A.) रस्सी के सिरे को सुरक्षित कर सके।
B.) डॉक्टरी गाँठ, सन्धि गाँठ, खूंटा फांस,ध्रुब गाँठ, लघुकर गाँठ, मछुआरा गाँठ, एक राउंड टर्न two हॉफ हिच को जाने
C.) शियर लैशिंग मार्क-1 एवं मार्क-2 को बांधकर प्रदशित करें।
D.) घर के लिए कोई उपयोगी गैजेट / हस्त शिल्प वस्तु बना सकें।

इसे भी जरुर पढ़े

4.) सेवा कार्य (SERVICE):- 

A.) अपने स्काउटर/गाइडर के मार्गदर्शन में अपने विधालय या स्काउट/गाइड मुखयालय में सेवा कार्य अपने दल/ कंपनी के साथ करें।
B.) प्राथमिक चिकित्सा की परिभाषा और उसके सुनहरे नियम को जाने।(केवल गाइड के लिए)
C.) कटने,जलने,व नाक से रक्तस्राव, का उपचार कर सकें।
D.) घर की जिम्मेदारी जैसे:- भोजन बनाना, जल संग्रह, अतिथि सत्कार एवं सफाई के कार्य मे एक सप्ताह तक माता पिता की मदद करे।
E.) निम्नलिखित क्रियाकलापों में भाग लेकर 
● अपने स्काउटर / गाइडर से वार्ता कर स्काउट/गाइड के किसी नियम का परिपालन कर उसकी रिपोर्ट स्काउटर/गाइडर को दे।
● अपने पेट्रोल लीडर से परामर्श कर प्रकृति अध्ययन की एक कार्य योजन बनाये और उसकी रिपोर्ट 10 दिन में स्काउटर/गाइडर को प्रस्तुत करें।
                           अथवा
किसी ग्राम पंचायत समिति/ब्लॉक कार्यालय/नगर पालिका/नगर निगम कार्यालय में जाकर ऐसे जन संगठनों द्वारा की प्रस्तुत की जाने वाली सेवाओ की जानकारी करें और उसकी रिपोर्ट 10 दिन में स्काउटर/गाइडर को दे।

5. संचार माध्यम (कम्युनिकेशन)

पी.सी.ओ और मोबाइल का प्रयोग करना जाने और उनसे प्राप्त सुविधाओं की जानकारी हो।

6. घर के बाहर की कार्य

A.) खोज के चिन्हों की जानकारी हो और अनुशरण करते हुए टोली के साथ अपनी कम से कम आधा किलोमीटर की यात्रा तय करें।
B.) पैदल चलने वाले के सदक सुरक्षा नियम जाने और उनका पालन करें।
C.) प्रकृति अध्धयन की एक पद यात्रा में प्रतिभाग करें।