Petrol System | टोली विधि | Petrol In Council |पेट्रोल इन कॉउंसिल | Petrol Corner | पेट्रोल कॉर्नर | Petrol Flag. | पेट्रोल ध्वज

Petrol-system-petrol-in-council

टोली विधि (PETROL SYSTEM)

टोली विधि:-

बाल्यवस्था की एक व्यवस्था यह है कि इस आयु वर्ग के लड़के व लड़कियां अपनी-अपनी टोली बनाकर खेलना,बाते करना और कार्य करना पसंद करते हैं। बच्चों की इस प्रवृत्ति को ध्यान म रखकर बी पी ने स्काउटिंग में टोली विधि को अपनाया। बी.पी ने टोली विधि के सम्बंध में कहा- टोली विधि लड़के व लड़कियां के लिये स्काउट गाइड शिक्षा का एक तरीका ही नही है वरन यह एक मात्र तरीका है। टोली विधि एक ऐसा आवश्यक लक्षण है जिससे स्काउट गाइड प्रशिक्षण दूसरे सभी संगठनों के प्रशिक्षण से भीन्न है।

-टोली विधि की विशेषता:-

इससे उत्तरदायित्व की भावना का विकास होता है।

- निरीक्षण और परीक्षण की सुविधा उपलब्ध होती है।

-लोकतन्त्रात्मक भावना का विकास होता है।

- श्रम विभाजन के दृष्टिकोण की पुष्टि होती है।

- मनोवैज्ञानिक विकास का अवसर प्राप्त होता है।

टोली के प्रत्येक सदस्य को कोई न कोई उत्तरदायित्व का कार्य सौंपा जाता है:-

1.टोली नायक  2.सहायक टोली नायक  3.खजांची (ट्रेजरर)  4. सचिव  5.भंडारी  6.लाइब्रेरियन  7.विनोदी  8. हाइक लीडर

टोली विधि का मुख्य उद्देश्य है यथासंभव अधिक से अधिक लड़के लड़कियों को वास्तविक उत्तरदायित्व सौपना। एक सफल स्काउट/गाइड दल /कम्पनी वह है जहां टोली विधि अपनाई जाती है।

स्काउट टोलियों का नाम जानवरो जैसे:-लायन, वुल्फ, टाइगर, वियर, चिड़ियों कोयल, पैरोट, पिकॉक इत्यादि और गाइड टोलियों के नाम पुष्प जैसे- लॉट्स, लिली, सनफ्लावर, गुलाब इत्यादि पर रखना इस बात को प्रतिबिंबित करता है कि स्काउट गाइड चिड़िया/पुष्प के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त करते है। प्रत्येक टोली का एक झंडा होता है जिस पर अपने नाम के अनुरूप चिन्ह बना होता है।

READ THIS ALSO

SCOUTING QUESTION ANSWER IN ENGLISH

NATIONAL JAMBOREE

SCOUTING RELATED 100 QUESTION ANSWER

● टोली सभा (PETROL IN COUNCIL):-

टोली के सभी कार्य टोली नायक के नेतृत्व में एक जुट होकर किये जाते हैं।प्रत्येक सदस्य की इच्छा आकांक्षा को रखने के लिए टोली नायक उनसे निकट का सम्पर्क बनाये रखते हैं।टोली नायक अपने विचारों को सदस्यों पर नही थोपता है। टोली के सभी सदस्यों की बैठक कर आवश्यक निर्णय लिए जाते हैं जिसे " टोली सभा (पेट्रोल इन कॉउंसिल) कहा जाता है। 

        टोली नायक इस बैठक की अध्यक्षता करता है। इसमें टोली के सभी सदस्य स्वतंत्र रूप से अपने विचार व्यक्त करते हैं और सर्व सम्मति से निर्णय लेकर कार्यान्वित किये जाते हैं। इन निर्णयों को टोली नायकों द्वारा स्काउटर/गाइडर या दल सभा तक पहुँचाया जाता है। टोली सभा औपचारिक सभा की कार्यवाही टोली कार्य पंजिका में अंकित की जाती है।

● टोली का कोना (PETROL CORNER):-

किसी मैदान या कक्ष में जहां टोली के सदस्य एकत्रित होते हैं, अपना समान रखते हैं, प्रशिक्षण या अभ्यास करते है, अथवा सभा करते है उस स्थान को " पेट्रोल कॉर्नर " कहा जाता है।

● टोली का झंडा (PETROL FLAG):- 

आधार 20 से.मि. तथा दोनों भुजाएं 30-30 से.मि. के सफेद कपड़े का त्रिभुजाकार ध्वज जिसके मध्य में लाल रंग से टोली के नाम के अनुरूप चिन्ह बना हो तथा जिसे स्काउट लाठी पर पेट्रोल कॉर्नर पर फहराया गया हो, उसे " टोली का झंडा " कहा जाता है।

● टोली निनाद/आदर्श वाक्य/आवाज:- 

प्रत्येक टोली अपने नाम को सार्थक करने के लिए उस जानवर, चिड़िया पुष्प आदि का प्रतीक निनाद ,आदर्श वाक्य या आवाज चुन लेता है, जिससे वह समय समय पर  अपनी टोली का परिचय देती है। इस प्रकार जिस जानवर,चिड़िया,पुष्प के नाम पर टोली का नामकरण किया जाता है उसके बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है।आवाज (पेट्रोल कॉल) अपने सदस्यों के लिए गुप्त संकेत है।

READ THIS ALSO

RULE BOOK 2021 RELATED INFORMATION

MILESTONE OF SCOUTING IN HINDI

RULE BOOK 2021 INFORMATION IN HINDI

● टोली गीत (PETROL SONG):- 

प्रत्येक टोली अपना कोई प्रिय गीत चुन लेती है। जिसे उसके सभी सदस्य मिलकर गाते हैं। यह गीत विशेष अवसरों पर गाया जाती है।

● मान सभा (COURT OF HONOUR)

इसे टोली नायक परिषद, दल सभा , मान सभा,कोर्ट ऑफ ऑनर, C.O. H  आदि नामो से पुकारा जाता है। दल सभा टोली विधि का एक अनिवार्य व  अभिन्न  अंग हैै।

          स्काउटर/गाइडर के निर्देशन में यह दल /कंपनी की एक ऐसी समिति है जो दल कंपनी के अनुशासन और कार्य संचालन एवं वित्त व्यवस्था में सहायक होती है।

- संक्षेप में दल सभा निम्नलिखित कार्य करती है:-

1.) दल का सम्मान और उच्च स्तर बनाये रखना

2.) स्काउट गाइड कार्यक्रमो की रूप-रेखा तैयार करना

3.) कार्यक्रमों का कार्यान्वयन व मूल्यांकन करना

4.) स्काउटर/गाइडर की सहायता करना

5.) दल का आय/व्यय बजट तैयार करना

6.) आदर्श नागरिक और नागरिकता की ओर रुझान पैदा करना

7.) राज्य पुरस्कार तथा राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु संस्तुति करना।

भारतीय गणतंत्र में जिस प्रकार विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के कर्तव्य और अधिकार है, ठीक उसी प्रकार दल सभा के भी तदनरुप कार्य तथा अधिकार होते हैं।दल के सुसंचालन के लिए नियम बनाना, उनके अनुसार कार्य कराना तथा नियमो की अवहेलना करने पर दंडात्मक व्यवस्था करना उस समिति का प्रमुख कार्य है। स्काउटर/गाइडर इस समिति में परामर्शक की भूमिका निभाते हैं।

- अध्ययक्षता:-

दल नायक/सहायक/कपनी लीडर/सहायक, टोली नायको में से चयनित व्यक्ति इस सभा की अध्यक्षता करता है एक और उनमें से चयनित सचिव नियुक्त किया जाता है।

- सदस्यता :-

सभी टोली नायक इस सभा के सदस्य होते हैं। सहायक टोली नायक भी बैठक में उपस्थित हो सकते है, पर वे किसी चर्चा या मतदान में भाग नही ले सकते है।वे अपने टोली नायक के सहयोगी के रूप में कार्य करते हैं।अनुशासनात्मक चर्चा के समय वे उपस्थित नही रह सकते हैं।

- बैठके:- 

अध्यक्ष या सचिव के अनुरोध/आदेश पर समय-समय पर बैठकें संपन्न की जाती है। प्रत्येक सदस्य को तय स्थान ,समय,तिथि व कार्य सूची की विधिवत सूचना दी जाती हैं।बैठक की अध्यक्षता, तिथि,समय व स्थान का बैठक पंजिका में अंकन कर सदस्यों की उपस्थिति ली जाती है। बैठक की कार्यवाही प्रार्थना से शुरू कर राष्ट्रगान से समाप्त की जानी चाहिए।

इसे भी पढें:-

स्काउट गाइड चिन्ह, आदर्श वाक्य,सिद्धान्त

प्रथम सोपान गाँठ एव बन्धन

इसे भी जरूर पढ़े

राष्ट्रपति पुरस्कार लॉगबुक :- Click here

राज्य पुरस्कार लॉगबुक :- Click Here

तृतीय सोपान लॉगबुक :- Click Here

द्वितीय सोपान लॉगबुक :- Click Here

प्रथम सोपान लॉगबुक :- Click Here

स्काउटिंग गाइडिंग वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर :- Click Here

स्काउट गाइड कोटा टेस्ट पेपर :- Click Here