Award & Decoration Of BSG | अवॉर्ड एवं डेकोरेशन से जुड़े प्रश्न-उत्तर | Award & Decoration Question Answer

Award-and-decoration-of-BSG

Award & Decoration Of BSG

इस पोस्ट मे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (BSG) के अवॉर्ड और डेकोरेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर की जानकारी दी गई है।

1. सर्विस स्टार अवॉर्ड प्रदान किया जाता है ?

उत्तर :- प्रत्येक वर्ष


2. कब-बुलबुल के सर्विस स्टार अवॉर्ड का बैकग्राउंड किस रंग का होता है ?

उत्तर :- नीला (Blue) रंग


3. कब-बुलबुल के सर्विस स्टार अवॉर्ड में कितने पॉइंट का स्टार होता है ?

उत्तर :- 06


4. स्काउट-गाइड के सर्विस स्टार अवॉर्ड का बैकग्राउंड किस रंग का होता है ?

उत्तर :- हरा (Green) रंग


5. स्काउट-गाइड के सर्विस स्टार अवॉर्ड में कितने पॉइंट का स्टार होता है ?

उत्तर :- 06


6. रोवर-रेंजर के सर्विस स्टार अवॉर्ड का बैकग्राउंड किस रंग का होता है ?

उत्तर :- लाल (Red) रंग


7. रोवर-रेंजर के सर्विस स्टार अवॉर्ड में कितने पॉइंट का स्टार होता है ?

उत्तर :- 06


8. स्काउटर-गाइडर एवं नॉन एग्जीक्यूटिव रैंक के सर्विस स्टार अवॉर्ड का बैकग्राउंड किस रंग का होता है ?

उत्तर :- हरा (Green) रंग


9. कब, स्काउट, रोवर एवं स्काउटर यूनिफॉर्म में सर्विस स्टार अवॉर्ड कहाँ लगाएगा ?

उत्तर :- बाएं पॉकेट के ऊपर


10. बुलबुल, गाइड, रेंजर एवं गाइडर यूनिफॉर्म में सर्विस स्टार अवॉर्ड कहाँ लगाएगा ?

उत्तर :- पॉकेट के ऊपर (साड़ी से ढका नही हो)


11. स्पेशल सर्विस स्टार अवॉर्ड कितने वर्षों की सेवा के लिए प्रदान किया जाता है ?

उत्तर :- 25 वर्ष या उससे अधिक


12. स्पेशल सर्विस स्टार अवॉर्ड का बैकग्राउंड किस रंग का होता है ?

उत्तर :- पीला (Yellow) रंग


13. स्पेशल सर्विस स्टार अवॉर्ड में कितने पॉइंट का स्टार होता है ?

उत्तर :- 06 पॉइंट


14. स्पेशल सर्विस स्टार अवॉर्ड के मध्य में कौन सा अंक लिखा होता है ?

उत्तर :- 25


15. स्पेशल सर्विस स्टार अवॉर्ड किनके द्वारा प्रदान किया जाता है ?

उत्तर :- स्टेट चीफ कमिश्नर


16. लांग सर्विस डेकोरेशन अवॉर्ड के लिए होता है ?

उत्तर :- warrented सदस्य (स्काउटर, गाइडर एवं सभी रैंक के कमिश्नर)


इसे जरूर पढ़ें -

👉 नेशनल एसोसिएशन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

👉 स्टेट एसोसिएशन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

👉 डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

👉 लोकल एसोसिएशन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर


17. लांग सर्विस डेकोरेशन अवॉर्ड दिया जाता है ?

उत्तर :- कम से कम 10 साल की वफादार और कुशल सेवा के लिए


18. लांग सर्विस डेकोरेशन अवॉर्ड का रिंग किस रंग का होता है ?

उत्तर :- नीला (Blue) रंग


19. लांग सर्विस डेकोरेशन अवॉर्ड का बॉर्डर किस रंग का होता है ?

उत्तर :- सुनहरा (Golden)


20. लांग सर्विस डेकोरेशन अवॉर्ड के रिंग में क्या लिखा होता है ?

उत्तर :- The Bharat Scouts and Guides


21. लांग सर्विस डेकोरेशन अवॉर्ड  का नवीनीकरण कितने वर्ष में होता है ?

उत्तर :- 05 वर्ष


22. स्काउटर या पुरुष कमिश्नर लांग सर्विस डेकोरेशन अवॉर्ड कहाँ पहनेंगे ?

उत्तर :- दाहिने पॉकेट के ऊपर


23. लांग सर्विस डेकोरेशन अवॉर्ड किनके द्वारा प्रदान किया जाता है ?

उत्तर :- स्टेट चीफ कमिश्नर


24. लांग सर्विस डेकोरेशन अवॉर्ड किनके सिफारिश पर दिया जाता है ?

उत्तर :- लोकल, डिस्ट्रिक्ट या डिविशनल एसोसिएशन


25. THANKS बैज किसे दिया जाता है ?

उत्तर :- सक्रिय स्काउट्स या गाइड्स या स्काउटर्स या गाइडर्स या आंदोलन के किसी भी वारंटेड सदस्य के अलावा आंदोलन के दोस्तों और शुभचिंतकों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने आंदोलन के लिए विशेष अच्छी सेवा प्रदान की है।


26. THANKS बैज किस आकार का होता है ?

उत्तर :- गोलाकार फ्रेम


27. थैंक्स बैज के शीर्ष पर क्या लिखा होता है ?

उत्तर :- Thanks (धन्यवाद)


28. Thanks बैज किनके द्वारा प्रदान किया जाता है ?

उत्तर :- स्टेट चीफ कमिश्नर


29. क्या Thanks बैज अवॉर्ड को यूनिफॉर्म पर पहना जाता है ?

उत्तर :- नही


30. Gallantry Award किनके द्वारा प्रदान किया जाता है ?

उत्तर :- मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त


31. Gallantry Award किनके सिफारिश पर प्रदान किया जाता है ?

उत्तर :- स्टेट चीफ कमिश्नर


32. Gallantry Award का सर्वोच्च अवॉर्ड क्या है ?

उत्तर :- ब्रॉन्ज मेडल


33.  Gallantry Award के अंतर्गत "ब्रॉन्ज मेडल" का रिबन किस रंग का होता है ?

उत्तर :- नीला और हरा रंग


34. Gallantry Award के अंतर्गत "ब्रॉन्ज मेडल" किसे दिया जाता है ?

उत्तर :- विशेष वीरता या असाधारण जोखिम के लिए


35. काफी जोखिम के साथ वीरता के लिए कौन सा Gallantry Award दिया जाता है ?

उत्तर :- सिल्वर मेडल (रजत पदक)


👉 माइलस्टोन ऑफ स्काउटिंग इन इंडिया से जुड़े प्रश्न-उत्तर 01

👉 माइलस्टोन ऑफ स्काउटिंग इन इंडिया से जुड़े प्रश्न-उत्तर 02

👉 माइलस्टोन ऑफ स्काउटिंग इन इंडिया से जुड़े प्रश्न-उत्तर 03


36. Gallantry Award के अंतर्गत "सिल्वर मेडल" का रिबन किस रंग का होता है ?

उत्तर :- हरा रंग


37. मध्यम जोखिम के साथ वीरता के लिए कौन सा Gallantry Award दिया जाता है ?

उत्तर :- Guilt मेडल


38. Gallantry Award के अंतर्गत "गिल्ट मेडल" का रिबन किस रंग का होता है ?

उत्तर :- हरा


39. Gallantry Award के पदक को यूनिफॉर्म में कहाँ पहना जाता है ?

उत्तर :- दाहिने पॉकेट के ऊपर


40. मेडल ऑफ मेरिट अवॉर्ड किस रंग के धातु (Metal) का बना होता है ?

उत्तर :- सफेद रंग


41. मेडल ऑफ मेरिट अवॉर्ड का रिबन किस रंग का होता है ?

उत्तर :- हरा रंग


42. मेडल ऑफ मेरिट अवॉर्ड में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का प्रतीक किस रंग का होता है ?

उत्तर :- सुनहरे (Golden) रंग 


43. मेडल ऑफ मेरिट अवॉर्ड किसे प्रदान किया जाता है ?

उत्तर :- वारेंटेड एवं नॉन वारेंटेड सदस्य


44. मेडल ऑफ मेरिट अवॉर्ड किस लिए प्रदान किया जाता है ?

उत्तर :- कम से कम तक 10 वर्ष तक सक्रिय एवं मेधावी सेवा के लिए


45. मेडल ऑफ मेरिट अवॉर्ड किनके द्वारा प्रदान किया जाता है ?

उत्तर :- स्टेट चीफ कमिश्नर


46. मेडल ऑफ मेरिट अवॉर्ड का Cloth एम्ब्लेम किस रंग का होता है ?

उत्तर :- हरा रंग


47. मेडल ऑफ मेरिट यूनिफॉर्म में कहां पहना जायेगा ?

उत्तर :- मुफ़्ती में


48. मेडल ऑफ मेरिट अवॉर्ड प्राप्त करके के कितने वर्ष की सेवा के बाद "वॉर टू द मेडल ऑफ मेरिट" दिया जाता है ?

उत्तर :- कम से कम 05 वर्ष की सक्रिय सेवा


49. सिल्वर स्टार अवॉर्ड कब दिया जाता है ?

उत्तर :- 20 साल या उससे अधिक की विशेष प्रतिष्ठित और निरंतर सेवा के लिए


50. सिल्वर स्टार अवॉर्ड में कितने पॉइंट का स्टार होता है ?

उत्तर :- 05 पॉइंट


51. सिल्वर स्टार अवॉर्ड का रिबन किस रंग का होता है ?

उत्तर :- पीला रंग


52. कपड़े का सिल्वर स्टार एम्ब्लेम किस रंग का होता है ?

उत्तर :- पीला रंग


Read this also

👉 स्काउट गाइड कोटा रिक्रूटमेंट प्रश्न-उत्तर- 01

👉 स्काउट गाइड कोटा रिक्रूटमेंट प्रश्न-उत्तर- 02

👉 स्काउट गाइड कोटा रिक्रूटमेंट प्रश्न-उत्तर- 03


53. सिल्वर स्टार अवॉर्ड किनके द्वारा प्रदान किया जाता है ?

उत्तर :- चीफ नेशनल कमिश्नर


54. स्काउट विंग के यूनिफॉर्म में सिल्वर स्टार अवॉर्ड कहाँ पहना जाता है ?

उत्तर :- दाहिने पॉकेट के ऊपर


55. भारत मे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का सर्वोच्च पुरस्कार क्या है ?

उत्तर :- सिल्वर एलिफेंटा


56. सिल्वर एलिफेंट पुरस्कार किनके द्वारा प्रदान किया जाता है ?

उत्तर :- चीफ नेशनल कमिश्नर


57. सिल्वर एलिफेंट पुरस्कार किनके सिफारिश पर दिया जाता है ?

उत्तर :- स्टेट चीफ कमिश्नर


58. सिल्वर एलिफेंट अवॉर्ड का रिबन किस रंग का होता है ?

उत्तर :- नीला, हरा और लाल


59. सिल्वर एलिफेंट अवॉर्ड का रिबन का रंग क्या प्रदर्शित करता है ?

उत्तर :- स्काउटिंग आंदोलन के तीन भाग - कब-बुलबुल, स्काउट-गाइड और रोवर-रेंजर


60. सिल्वर एलिफेंट अवॉर्ड कब पहना जाता है ?

उत्तर :- किसी विशेष अवसर या समारोह पर