WORLD ORGANIZATION OF SCOUT MOVEMENT || WOSM || स्काउट आन्दोलन का विश्व संगठन || RASHTRAPATI AWARD LOGBOOK

 

WOSM-WORLD-ORGANIZATION-OF-SCOUT-MOVEMENT

स्काउट आन्दोलन का विश्व संगठन
(WOSM- WORLD ORGANIZATION OF SCOUT MOVEMENT)

स्काउट आन्दोलन का विश्व सगठन एक अंतर्राष्ट्रीय अशासकीय संगठन है जिसके निम्नलिखित तीन अंग हैं।:-

1.विश्व स्काउट सम्मेलन (World Scout Conference)

2.विश्व स्काउट समिति (World Scout Committee)

3.विश्व स्काउट ब्यूरो (World Scout Bureau)

1. विश्व स्काउट सम्मेलन -

यह स्काउटिंग का सामान्य सदन है। विश्व संगठन का यह प्रशासकीय अंग है। विश्व के सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि इसके सदस्य होते हैं। प्रत्येक तीन वर्ष में इसकी सभा होती है। किसी भी देश का केवल एक संगठन ही मान्य होता है। राष्ट्रों के अधिकतम 6 सदस्य प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। पंजीकृत देशों के अन्य दर्शक भी सम्मेलन में भाग ले सकते हैं।

सम्मेलन का उद्देश्य है - विश्वभर के स्काउट आन्दोलन में एकता, अखण्डता और प्रगति को प्रोत्साहित करना है ,यह निम्न प्रकार प्रति पादित किया जाता है :-

- सदस्यों के बीच विचारों का आदान-प्रदान करने की सुविधा देना
- सामान्य नीति निर्धारण करना
- विश्व स्काउट समिति और सदस्य संगठनों से प्राप्त रिर्पोट और सिफारिशों को स्वीकार करना।
- विश्व संगठन के वे सभी वैधानिक कार्य करना जैसे - चुनाव , सदस्यता के लिये प्रार्थना पत्र , पंजीकरण शुल्क , विधान में संशोधन और उपनियम आदि।

राष्ट्रपति पुरस्कार की आवश्यकताएं :- Click Here

2. विश्व स्काउट समिति (World Scout Committee)

WOSM का प्रशासनिक अंग है यह विश्व स्काउट सम्मेलन में पारित प्रस्तावों को लागू करने के लिये है उत्तरदायी है और उसके प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता है।

        समिति में कुल 14 सदस्य होते हैं । 12 सदस्य विश्व स्काउट सम्मेलन द्वारा सदस्य प्रतिनिधियों में से 6 वर्ष के लिये चुने जाते हैं । सेक्रेटरी जनरल और कोषाध्यक्ष पदेन सदस्य होते हैं । क्षेत्रीय स्काउट समिति से सभापति इस समिति में । परामर्शदाता के रूप में सम्मिलित होते है ।
               समिति की वर्ष में दो सभायें होती हैं। विशेषकर जेनेवा (स्विजरलैंड) में ,इसकी कार्यकारी समिति के सभापति ,दो उप सभापति और सेक्रेटरी जनरल आवश्यकतानुसार मिलते रहते हैं। इस समिति की दो महत्वपूर्ण उप समितियाँ होती हैं-वित्त और सहायता उपसमिति और शैक्षिक विधि उपसमिति

राज्य पुरस्कार की आवश्यकताएं :- Click Here

3. विश्व स्काउट ब्यूरो (World Scout Bureau)

विश्व संगठन का यह सचिवालय है जो सेक्रेटरी जनरल द्वारा निर्देशित रहता है ,इसकी नियुक्ति विश्व स्काउट समिति करती है ,वह संगठन का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी होता है। विश्व स्काउट सम्मेलन का मुख्यालय जनेवा,स्विजरलैंड में स्थित है।

तृतीय सोपान लॉगबुक :- Click Here

क्षेत्रीय कार्यालय

अफ्रीकी क्षेत्र - नैरोबी (केन्या) , डकर , सेमेगल और केपटाउन

अरब क्षेत्र -काहिरा (मिश्र),

एशिया प्रशांत क्षेत्र - मनीला (फिलीपिन्स)

यूरेशिया क्षेत्र- याल्टा, गुरजुफ (यूक्रेन) ,मास्को (यू.एस.एस.आर.)

यूरोपियन क्षेत्र- जनेवा (स्विजरलैंड), ब्रूसेल्स (बेलजियम)

अमेरिका क्षेत्र - सेन्टीयागो , चिली

स्काउटिंग से जुड़ी अन्य प्राप्त करने के लिए नीचे क्लिक करे और आपको यह पोस्ट पसन्द आता है तो इसे शेयर जरूर करें।

पायनियरिंग तृतीय सोपान :- Click Here

ऊंचाई का अनुमान :- Click Here

सिग्नलिंग (संकेत वार्ता) :- Click Here