गाइड यूनिफॉर्म (वर्दी) की सम्पूर्ण जानकारी | GUIDE UNIFORM | Guide Dress | Guide Uniform in Hindi


guide-uniform-guide-dress

गाइड यूनिफॉर्म की सम्पूर्ण जानकारी

गाइड गणवेश (Uniform) किसी भी संगठन की पहचान उसके सदस्यों के पहनावे से की जा सकती है।स्काउट गाइड संस्था भी एक निश्चित वेशधारी संगठन है ,यही पहनावा उसकी पहचान है, चुस्त , फुर्तीले तथा सही वेशधारी व्यक्ति की ओर सभी का ध्यान आकर्षित होता है।

          अतः गाइड को सही यूनिफॉर्म पहननी चाहिए। आकर्षक यूनिफार्म संगठन एवं स्वयं को यश प्रदान करती है। जब कभी हम नये और आकर्षक परिधान में होते हैं तो हमें आत्म - सम्मान की अनुभूति होती है।

गाइड गणवेश (Uniform) गाइड निम्नलिखित गणवेश पहनेगा :-

◆अनिवार्य:-

1. फ्रॉक (ओवहरऑल):-

गहरे आसमानी रंग की अपारदर्शी कपड़े की जिस पर दो पैच जेब ऊपर और दो साइड जेब हो और आस्तीन की लंबाई 8 से.मि हो जिसमें कफ से.मि ऊपर की ओर उलट कर सिये हो।स्पोर्ट कॉलर और दोनों कंधों पर शोल्डर स्ट्रिप्स हो।

अथवा

सलवार ,कमीज और दुपट्टा :-

गहरे आसमानी रंग की सलवार हल्के नीले रंग की कमीज, जो अपारदर्शी कपड़े की बनी होनी चाहिए। कमीज की लंबाई घुटने तक होनी चाहिए और आस्तीन को लम्बाई 8 से.मि. होनी चाहिए।जिसमे कफ 4 से.मि ऊपर की ओर उलटकर सिले होंगे। खुली स्पोर्ट कॉलर नही होनी चाहिए तथा दोनों कंधों पर शोल्डर स्ट्रिप्स लगे हो। दुपट्टा अपारदर्शी एवं गहरा आसमानी रंग का होना चाहिए।

अथवा

मिनी स्कर्ट और ब्लाउज:-

गहरे आसमानी नीले रंग की अपारदर्शी मिनी कपड़े की बनी होता है। जिसके साइड में दो जेब और पीछे एक स्लिट होंगे । स्कर्ट की लंबाई घुटने व एड़ी के बीच होनी चाहिए। ब्लाउज सफेद सादे व अपारदर्शी कपड़े का होगा। ब्लाउज में दो पैच पॉकेट होंगे। आस्तीन आधी होगी जो केहुनी से 8 से.मि ऊपर होगी। कफ से 4 से.मि ऊपर की उलटकर नीचे की ओर सिले होंगे। ब्लाउज में खुली स्पोर्ट कॉलर होगी तथा कंधे पर शोल्डर स्ट्रिप्स लगे होंगे। ब्लाउज कमर से 8 से.मि लम्बा होगा।

2. बेल्ट (पेटी):- 

राष्ट्रीय संस्था द्वारा उपलब्ध कराई गई ब्रॉउन नाइलेक्स की बेल्ट ,जिस पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का अधिकृत ब्रोस का बक्कल लगा होगा।

3. स्कार्फ :-

हरे, बैगनी और पीले रंग को छोड़कर स्थानीय या जिला संस्था द्वारा मान्य ग्रुप के रंग का स्कार्फ़ ग्रुप की बोगल के साथ पहना जाएगा। इसे गर्दन के चारो ओर कॉलर और शोल्डर स्ट्रिप्स के ऊपर पहना जायेगा। स्कार्फ एक आधार तथा दो भुजाओं वाला तिकोने आकार का होगा। जिसके आधार व दोनों भुजाओं को लम्बाई कम से कम 70 से.मि और अधिकतम 80 से.मि होगी।

इसे भी जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुरस्कार स्काउट पाठ्यक्रम

राष्ट्रपति पुरस्कार स्काउट गाइड लॉगबुक

नॅशनल लेवल राष्ट्रपति पुरस्कार एग्जाम में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

WAGGGS से जुड़ी प्रश्न-उत्तर हिंदी में,

WOSM से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

APR से जुड़ी प्रश्न-उत्तर हिंदी में,

4. मौजा या जुराब :- 

मौजा या जुराब सफेद रंग की होगी और पहनी जाएगी।

5. जूते:- 

चमड़े के बन्द और काले रंग की जूते स्ट्रिप व बक्कल वाले होंगे, पहनी जाएगी।

6. बालो की रिबिन :- 

काले रंग की प्लेन रिबन या प्लेन हेयर बैंड बिना किसी डिजाइन का लगाया जा सकता है।

7. सदस्यता बैज :-

हरे रंग की पृष्ठभूमि पर कपड़े का बैज जिस पर पीले रंग से फ्लूर-डी-लिस सहित अंदर की ओर पीले रंग की गाइड का त्रिदल फूल तथा बीच मे पीले रंग से ही अशोक चक्र बना होगा, जो कमीज के आस्तीन के बीचों बीच लगाया जाएगा।

8. शोल्डर बैज :-

कंधे का बैज 6 से.मि से 8 से.मि लम्बा एवं 1.5 से .मि चौड़ा, हल्का वक्राकार होगा। जो कि सफेद पृष्ठभूमि पर और लाल बॉर्डर का होगा, जिसमे लाल अक्षरों से ग्रुप का नाम व क्रम संख्या अंकित होगी, दोनों कंधों पर सीवन के नीचे लगाया जाएगा।

9. विश्व गाइड बैज:- 

कपड़े का विश्व बैज दाहिनी आस्तीन के मध्य में पहना जा सकता है।

10. पेट्रोल चिन्ह :-

हर गाइड को पेट्रोल चिन्ह जरूरी है। यह काले रंग की पृष्ठभूमि से 4 से.मि घेरे का होता है तथा इसमें हरे रंग की बॉर्डर बनी होती है, इसे सैश पर सबसे उपर मध्य में लगानी चाहिए।

इसे भी जरूर पढ़ें

प्रवेश एवं प्रथम सोपान से जुड़ी प्रश्न-उत्तर पार्ट-01

प्रवेश एवं प्रथम सोपान से जुड़ी प्रश्न-उत्तर पार्ट-02

द्वितीय सोपान से जुड़ी प्रश्न-उत्तर पार्ट- 01

द्वितीय सोपान से जुड़ी प्रश्न-उत्तर पार्ट- 02

तृतीय सोपान से जुड़ी प्रश्न-उत्तर पार्ट- 01

तृतीय सोपान से जुड़ी प्रश्न-उत्तर पार्ट- 02

11. कार्डिगन तथा ब्लेजर :-

जब भी पहनना हो काले रंग का सादा बिना कोई डिजाइन का उपयोग में लाये। बिना बाहों का कार्डिगन मौसम के अनुरूप पहना जा सकता है।

12. सैश :-

गहरे आसमानी रंग की 10 से.मि चौड़ाई का सैश कंधे से इस प्रकार पहना जाए कि निचला भाग कमर के निचले हिस्से से नीचे की तरफ दाहिनी ओर आये। इसे दक्षता पदक के साथ पहनते हैं जो प्रत्येक गाइड ने प्राप्त किये हैं। टोली चिन्ह सैश के ऊपर भाग में बीच मे पहने।

गाइड यूनिफॉर्म से जुड़ी अन्य एवं सही जानकारी के लिए APRO पार्ट-3 देखे।

    उम्मीद है आपको यह जानकारी पसन्द आयी होगी, आपको यह यूनिफॉर्म की जानकारी कैसा लगा हमे कॉमेंट करके जरूर बताएं।

इसे भी जरूर पढ़े

राष्ट्रपति पुरस्कार लॉगबुक :- Click here

राज्य पुरस्कार लॉगबुक :- Click Here

तृतीय सोपान लॉगबुक :- Click Here

द्वितीय सोपान लॉगबुक :- Click Here

प्रथम सोपान लॉगबुक :- Click Here

स्काउटिंग गाइडिंग वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर :- Click Here

स्काउट गाइड कोटा टेस्ट पेपर :- Click Here