East Central Railway (पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर) Scouts & Guides Quota 2025-26 | Group D Written Exam Question Paper with Answers

East Central Railway (पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर) Scouts & Guides Quota 2025-26 | Group D Written Exam Question Paper with Answers

East Central Railway (पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर) 

इस पोस्ट में East Central Railway (पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर) Scouts & Guides Quota Recruitment 2025-26 Group D Written Examination Question Paper with Answers की विस्तृत जानकारी दी गई है। इस लेख में वर्ष 2025-26 में आयोजित Group D Scouts & Guides Quota लिखित परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्नों एवं उनके सही उत्तरों को हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है।

यदि आप रेलवे स्काउट्स एवं गाइड्स कोटा भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो यह प्रश्नपत्र आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। 

यह प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों को परीक्षा के पैटर्न को समझने, महत्वपूर्ण विषयों की तैयारी करने तथा आगामी Scouts & Guides Quota भर्ती परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में सहायता करेगा।

Q1. Where was the first guide company for Indian Girls started?
भारतीय बालिकाओं के लिए पहली गाइड कंपनी कहाँ शुरू किया गया था?

A. Bombay / बॉम्बे
B. Jabalpur / जबलपुर
C. Pune / पुणे
D. Madras / मद्रास

सही उत्तर - C. Pune / पुणे

Q2. When was Seva Samiti Scout Association established?
सेवा समिति स्काउट एसोसिएशन की स्थापना कब हुई थी?

A. 1916
B. 1917
C. 1918
D. 1919

सही उत्तर - C. 1918

Q3. When was the new World Guide Flag adopted?
नए विश्व गाइड ध्वज कब अपनाया गया था?

A. 1930
B. 1931
C. 1990
D. 1991

सही उत्तर - D. 1991

Q4. First Jamboree of Bharat Scouts & Guides after Independence was held at?
स्वतंत्रता के बाद भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का पहला जम्बूरी कहाँ आयोजित किया गया था?

A. Jabalpur / जबलपुर
B. Hyderabad / हैदराबाद
C. Nagpur / नागपुर
D. Chennai / चेन्नई

सही उत्तर - Hyderabad / हैदराबाद

Q5. Who wrote the Flag Song?
ध्वज गीत किसने लिखा था?

A. Mr. Daya Shanker / श्री दया शंकर
B. Mr. Veer Dev Veer / श्री वीर देव वीर
C. Sri Rabindranath Tagore / श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर
D. Bankim Chandra Chatterjee / बंकिम चन्द्र चटर्जी

सही उत्तर - Mr. Daya Shanker / श्री दया शंकर

Q6. In how many seconds is the BSG Prayer Song sung?
बीएसजी प्रार्थना गीत कितने सेकंड में गाया जाता है?

A. 45 seconds / 45 सेकंड
B. 52 seconds / 52 सेकंड
C. 90 seconds / 90 सेकंड
D. 92 seconds / 92 सेकंड

सही उत्तर - C. 90 seconds / 90 सेकंड

Q7. Who was the chief guest at the 14th Jamboree in Raipur?
रायपुर में आयोजित 14वीं जम्बूरी के मुख्य अतिथि कौन थे?

A. Shri Krishna Kant / श्री कृष्ण कांत
B. Dr. A. P. J. Abdul Kalam / डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
C. Shri Pranav Mukherjee / श्री प्रणव मुखर्जी
D. Shri Rajeev Gandhi / श्री राजीव गांधी

सही उत्तर - A. Shri Krishna Kant / श्री कृष्ण कांत

Q8. How many members can be in a Scout Troop?
एक स्काउट ट्रूप में कितने सदस्य हो सकते हैं?

A. Not more than 12 / 12 से अधिक नहीं
B. Not less than 12 / 12 से कम नहीं
C. Not more than 15 / 15 से अधिक नहीं
D. Not less than 15 / 15 से कम नहीं

सही उत्तर - B. Not less than 12 / 12 से कम नहीं

Q9. What is the Length Breadth ratio in the BSG flag?
बीएसजी ध्वज में लंबाई चौड़ाई का अनुपात क्या है?

A. 3:4
B. 4:3
C. 2:3
D. 3:2

सही उत्तर - D. 3:2

👉 माइलस्टोन ऑफ स्काउटिंग गाइडिंग इन इंडिया से जुड़े प्रश्न-उत्तर भाग- 01

👉 माइलस्टोन ऑफ स्काउटिंग गाइडिंग इन इंडिया से जुड़े प्रश्न-उत्तर भाग- 02

👉 माइलस्टोन ऑफ स्काउटिंग गाइडिंग इन इंडिया से जुड़े प्रश्न-उत्तर भाग- 03

Q10. Who inaugurated the National Headquarter building?
राष्ट्रीय मुख्यालय भवन का उद्घाटन किसने किया था?

A. Shri Krishna Kant / श्री कृष्ण कांत
B. Dr. A. P. J. Abdul Kalam / डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
C. Dr. Zakir Hussain / डॉ. जाकिर हुसैन
D. Shri Rajeev Gandhi / श्री राजीव गांधी

सही उत्तर - C. Dr. Zakir Hussain / डॉ. जाकिर हुसैन

Q11. What does the Ashok Chakra in the emblem of the Bharat Scouts and Guides flag symbolize?
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ध्वज के प्रतीक में अशोक चक्र क्या प्रतीक करता है?

A. Peace / शांति
B. India / भारत
C. Unity / एकता
D. Leadership / नेतृत्व

सही उत्तर - B. India / भारत

Q12. Choose the odd one out in relation to BSG.
बीएसजी से संबंधित इनमें से असंगत विकल्प चुनें:

A. Duty to God / परमेश्वर के प्रति कर्तव्य
B. Duty to Others / दूसरों के प्रति कर्तव्य
C. Duty to Self / स्वयं के प्रति कर्तव्य
D. Duty to Nation / राष्ट्र के प्रति कर्तव्य

सही उत्तर - D. Duty to Nation / राष्ट्र के प्रति कर्तव्य

Q13. Who shall be the Patron-in-Chief of the National Association?
राष्ट्रीय संघ का मुख्य संरक्षक कौन होगा?

A. Chief Justice of India / भारत के मुख्य न्यायाधीश
B. Vice President of India / भारत के उपराष्ट्रपति
C. Home Minister of India / भारत के गृहमंत्री
D. President of India / भारत के राष्ट्रपति

सही उत्तर - D. President of India / भारत के राष्ट्रपति

Q14. What is the duration of the training course for Pre-ALTs?
प्री-एएलटी के प्रशिक्षण कोर्स की अवधि कितनी है?

A. 5 Days / 5 दिन
B. 3 Days / 3 दिन
C. 6 Days / 6 दिन
D. 4 Days / 4 दिन

सही उत्तर - A. 5 Days / 5 दिन

Q15. Which authority must approve the Memorandum of Association and Bye-laws of a State Association before registration?
राज्य संघ के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन और बाई-लॉज को पंजीकरण से पहले किस प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित किया जाना चाहिए?

A. State Government / राज्य सरकार
B. National Headquarters / राष्ट्रीय मुख्यालय
C. National Council / राष्ट्रीय परिषद
D. District Association / जिला संघ

सही उत्तर - C. National Council / राष्ट्रीय परिषद

Q16. Who is the Leader of the Training Team of Scouts in the country?
देश में स्काउट्स के प्रशिक्षण दल का नेता कौन होता है?

A. Dy. Director Scouts / उप-निदेशक स्काउट्स
B. Leader Trainers / लीडर ट्रेनर्स
C. State Commissioners / राज्य आयुक्त
D. National Commissioner / राष्ट्रीय आयुक्त

सही उत्तर - A. Dy. Director Scouts / उप-निदेशक स्काउट्स

Q17. Who has the authority to withdraw honourable charge given to LTs & ALTs?
एलटी और एएलटी को दिए गए माननीय पद को वापस लेने का अधिकार किसके पास है?

A. Dy. Director Scouts (Leader Training) / उप-निदेशक स्काउट्स (लीडर प्रशिक्षण)
B. National Commissioner / राष्ट्रीय आयुक्त
C. Chief National Commissioner / मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त
D. State Commissioner / राज्य आयुक्त

सही उत्तर - C. Chief National Commissioner / मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त

Q18. From whom did BP learn the practice of 'Left Hand Shake'?
बी.पी. ने ‘बायें हाथ से हाथ मिलाने’ की प्रथा किससे सीखी?

A. Asur Tribes / असुर जनजाति
B. Ashanti Tribes / अशांति जनजाति
C. Sentinel Tribes / सेंटिनल जनजाति
D. Jarawa Tribes / जारवा जनजाति

सही उत्तर - B. Ashanti Tribes / अशांति जनजाति

Q19. Which of the following conditions must be satisfied for a Ranger to receive the Rashtrapati Ranger Award?
किसी रेंजर को राष्ट्रपति रेंजर अवार्ड प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी शर्त पूरी करनी होगी?

A. Completion of tests and minimum age of 18 years
सभी परीक्षाओं को पूरा करना और न्यूनतम आयु 18 वर्ष

B. Minimum age of 19 years and at least 2 years of service as a Ranger
न्यूनतम आयु 19 वर्ष और कम से कम 2 वर्ष रेंजर के रूप में सेवा

C. Minimum age of 19 years after serving at least 3 years as a Ranger and setting a personal example of the Guide way of life
कम से कम 3 वर्ष रेंजर के रूप में सेवा करने के बाद न्यूनतम आयु 19 वर्ष और गाइड जीवन पद्धति का व्यक्तिगत उदाहरण प्रस्तुत करना

D. Minimum age of 21 years and completion of all proficiency badges
न्यूनतम आयु 21 वर्ष और सभी दक्षता बैज पूरे करना

सही उत्तर - C. Minimum age of 19 years after serving at least 3 years as a Ranger and setting a personal example of the Guide way of life / कम से कम 3 वर्ष रेंजर के रूप में सेवा करने के बाद न्यूनतम आयु 19 वर्ष और गाइड जीवन पद्धति का व्यक्तिगत उदाहरण प्रस्तुत करना

Q20. What is Sandhan?
संधान क्या है?

A. Meeting of Scouts / स्काउट्स की बैठक
B. Meeting of National Commissioners / राष्ट्रीय आयुक्तों की बैठक
C. Meeting of State Commissioners / राज्य आयुक्तों की बैठक
D. Meeting of Training Team / प्रशिक्षण टीम की बैठक

सही उत्तर - D. Meeting of Training Team / प्रशिक्षण टीम की बैठक

Q21. Which of the following statements about the World Board is correct?
विश्व बोर्ड के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

A. It is composed of 10 members representing their countries.
यह अपने देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 10 सदस्यों से मिलकर बना है।

B. It is the executive committee of the World Conference and meets at least once a year.
यह विश्व सम्मेलन की कार्यकारी समिति है और वर्ष में कम से कम एक बार बैठक करती है।

C. It meets once every five years only during the World Conference.
यह केवल विश्व सम्मेलन के दौरान प्रत्येक पाँच वर्ष में एक बार मिलती है।

D. It consists of representatives from member countries.
यह सदस्य देशों के प्रतिनिधियों से मिलकर बनी है।

सही उत्तर - B. It is the executive committee of the World Conference and meets at least once a year / यह विश्व सम्मेलन की कार्यकारी समिति है और वर्ष में कम से कम एक बार बैठक करती है।

👉 नेशनल एसोसिएशन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

👉 स्टेट एसोसिएशन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

👉 डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

👉 लोकल एसोसिएशन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

Q22. After how many years is the World Conference held?
विश्व सम्मेलन कितने वर्षों के अंतराल पर आयोजित किया जाता है?

A. 4 Years / 4 वर्ष
B. 5 Years / 5 वर्ष
C. 3 Years / 3 वर्ष
D. 10 Years / 10 वर्ष

सही उत्तर - C. 3 Years / 3 वर्ष

Q23. Which level of the Scouting/Guiding movement is also known as ‘Tenderfoot’?
स्काउटिंग/गाइडिंग आंदोलन के किस स्तर को ‘टेंडरफुट’ भी कहा जाता है?

A. Scout / स्काउट
B. Cub / कब
C. Rover / रोवर
D. Pravesh / प्रवेश

सही उत्तर - D. Pravesh / प्रवेश

Q24. When did Lady Baden-Powell visit India for the first time?
लेडी बैडेन-पावेल पहली बार भारत कब आई थीं?

A. 1921
B. 1922
C. 1919
D. 1917

सही उत्तर - A. 1921

Q25. When was the first International Conference held?
प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन कब आयोजित किया गया था?

A. 1918
B. 1919
C. 1920
D. 1921

सही उत्तर - C. 1920

Q26. First Scout Rally was held at which place?
प्रथम स्काउट रैली कहाँ आयोजित की गई थी?

A. Crystal Palace / क्रिस्टल पैलेस
B. Oxford / ऑक्सफोर्ड
C. Brownsea Island / ब्राउनसी द्वीप
D. Olympia / ओलंपिया

सही उत्तर - A. Crystal Palace / क्रिस्टल पैलेस

Q27. Who first started the Girl Guiding in India?
भारत में गर्ल गाइडिंग की शुरुआत सबसे पहले किसने की?

A. Miss Olave / मिस ओलावे
B. Lady Powell / लेडी पावेल
C. Laxmi Mazumdar / लक्ष्मी मजूमदार
D. Dr. Cullen / डॉ. कुलेन

सही उत्तर - D. Dr. Cullen / डॉ. कुलेन

Q28. Choose the odd one out.
असंगत विकल्प चुनिए।

A. Ranger / रेंजर
B. Pilot / पायलट
C. Scout / स्काउट
D. Rover / रोवर

सही उत्तर - B. Pilot / पायलट

Q29. How many fingers are stretched in a Guide's Salute?
गाइड सलामी में कितनी उंगलियाँ सीधी रखी जाती हैं?

A. 3
B. 4
C. 5
D. 2

सही उत्तर - A. 3

Q30. When was B.P. born?
बी.पी. (बैडेन-पावेल) का जन्म कब हुआ था?

A. 21 February 1857
B. 21 February 1858
C. 22 February 1857
D. 22 February 1858

सही उत्तर - C. 22 February 1857

Q31. Who is the Secretary-General of the United Nations?
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव कौन हैं?

A. António Guterres / एंटोनियो गुटेरेस
B. Kofi Annan / कोफी अन्नान
C. Tedros Adhanom / टेड्रोस अधानोम
D. Ban Ki-moon / बान की-मून

सही उत्तर - A. António Guterres / एंटोनियो गुटेरेस

Q32. Which Indian mission successfully landed near the Moon’s south pole?
किस भारतीय मिशन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के निकट सफलतापूर्वक लैंडिंग की?

A. Chandrayaan-1 / चंद्रयान-1
B. Chandrayaan-2 / चंद्रयान-2
C. Aditya-L1 / आदित्य-L1
D. Chandrayaan-3 / चंद्रयान-3

सही उत्तर - D. Chandrayaan-3 / चंद्रयान-3

Q33. Which is the longest river in the world?
विश्व की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?

A. Amazon / अमेज़न
B. Ganga / गंगा
C. Nile / नील
D. Mississippi / मिसिसिपी

सही उत्तर - C. Nile / नील

Q34. Which is the smallest state of India by area?
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन-सा है?

A. Goa / गोवा
B. Sikkim / सिक्किम
C. Tripura / त्रिपुरा
D. Manipur / मणिपुर

सही उत्तर - A. Goa / गोवा

Q35. Which country is known as the Land of the Rising Sun?
किस देश को उगते सूरज की भूमि कहा जाता है?

A. Japan / जापान
B. China / चीन
C. Thailand / थाईलैंड
D. South Korea / दक्षिण कोरिया

सही उत्तर - A. Japan / जापान

Q36. What is the capital of Australia?
ऑस्ट्रेलिया की राजधानी क्या है?

A. Sydney / सिडनी
B. Melbourne / मेलबर्न
C. Canberra / कैनबरा
D. Perth / पर्थ

सही उत्तर - C. Canberra / कैनबरा

Q37. Which strait separates the Persian Gulf from the Gulf of Oman?
कौन-सा जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से अलग करता है?

A. Strait of Malacca / मलक्का जलडमरूमध्य
B. Bering Strait / बेरिंग जलडमरूमध्य
C. Bosporus Strait / बॉस्फोरस जलडमरूमध्य
D. Strait of Hormuz / होर्मुज़ जलडमरूमध्य

सही उत्तर - D. Strait of Hormuz / होर्मुज़ जलडमरूमध्य

38. The headquarters of IMF is located in which city?
आईएमएफ (IMF) का मुख्यालय किस शहर में स्थित है?

A. Geneva / जिनेवा
B. Washington D.C. / वाशिंगटन डी.सी.
C. New York / न्यूयॉर्क
D. Paris / पेरिस

सही उत्तर - B. Washington D.C. / वाशिंगटन डी.सी.

Q39. Which Indian state has the highest forest cover percentage relative to its geographical area?
अपने भौगोलिक क्षेत्रफल की तुलना में सर्वाधिक वनावरण प्रतिशत किस भारतीय राज्य में है?

A. Madhya Pradesh / मध्य प्रदेश
B. Arunachal Pradesh / अरुणाचल प्रदेश
C. Mizoram / मिजोरम
D. Chhattisgarh / छत्तीसगढ़

सही उत्तर - C. Mizoram / मिजोरम

👉 स्काउटिंग गाइडिंग प्रश्न-उत्तर भाग- 01

👉 स्काउटिंग गाइडिंग प्रश्न-उत्तर भाग- 02

👉 स्काउटिंग गाइडिंग प्रश्न-उत्तर भाग- 03

👉 स्काउटिंग गाइडिंग प्रश्न-उत्तर भाग- 04

👉 स्काउटिंग गाइडिंग प्रश्न-उत्तर भाग- 05

Q40. Who was the first woman to win a Nobel Prize?
नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला कौन थीं?

A. Marie Curie / मैरी क्यूरी
B. Mother Teresa / मदर टेरेसा
C. Rosalind Franklin / रोज़ालिंड फ्रैंकलिन
D. Jane Addams / जेन एडम्स

सही उत्तर - A. Marie Curie / मैरी क्यूरी

Q41. Write an essay on any one of the following topics in about 300 words.
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 300 शब्दों में निबंध लिखिए।

A. History and Significance of Scouting in India
भारत में स्काउटिंग का इतिहास एवं महत्व

OR / अथवा

B. New Innovations and Technologies in Indian Railways
भारतीय रेल में नई नवाचार एवं प्रौद्योगिकियाँ

भारत में स्काउटिंग का इतिहास एवं महत्व

स्काउटिंग एक विश्वव्यापी युवा आंदोलन है जिसकी स्थापना लॉर्ड रॉबर्ट बैडेन-पावेल ने वर्ष 1907 में इंग्लैंड में की थी। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक विकास के माध्यम से उन्हें जिम्मेदार एवं आदर्श नागरिक बनाना है। स्काउटिंग का विचार शीघ्र ही विश्व के विभिन्न देशों में फैल गया और भारत में भी इस आंदोलन का आगमन हुआ।

भारत में स्काउटिंग की शुरुआत वर्ष 1909 में हुई थी, जब ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा पहली स्काउट टुकड़ियों का गठन किया गया। प्रारंभिक वर्षों में भारतीय युवाओं को इस आंदोलन में शामिल होने की अनुमति नहीं थी, लेकिन बाद में भारतीयों के लिए भी अलग स्काउट संगठनों की स्थापना की गई। पंडित मदन मोहन मालवीय, डॉ. हृदयनाथ कुंजरू तथा अन्य राष्ट्रीय नेताओं के प्रयासों से भारतीय स्काउट आंदोलन को नई दिशा मिली। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद विभिन्न स्काउट एवं गाइड संगठनों का एकीकरण किया गया और 7 नवम्बर 1950 को "भारत स्काउट्स एंड गाइड्स" की स्थापना हुई। इसके बाद 15 अगस्त 1951 को गर्ल गाइड्स संगठन भी इसमें सम्मिलित हो गया।

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, सेवा भावना तथा राष्ट्रीय एकता की भावना का विकास करना है। स्काउट और गाइड विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों में भाग लेते हैं। वे प्राकृतिक आपदाओं, सामुदायिक सेवा, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

स्काउटिंग का महत्व आज के समय में और भी बढ़ गया है। यह युवाओं को चरित्र निर्माण, टीम भावना, नेतृत्व कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने में सहायता करती है। स्काउटिंग के माध्यम से युवाओं को देशभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा मानवता की सेवा का संदेश मिलता है। यह आंदोलन युवाओं को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है और उन्हें एक आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।

अंततः कहा जा सकता है कि स्काउटिंग केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है। यह युवाओं में अच्छे संस्कारों का विकास कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है। भारत में स्काउटिंग का इतिहास गौरवशाली रहा है और इसका महत्व भविष्य में भी बना रहेगा।