रेलवे भर्ती सेल उत्तर पश्चिम रेलवे
इस पोस्ट में North Western Railway, Jaipur द्वारा आयोजित स्काउट एवं गाइड कोटा भर्ती 2025–26 के अंतर्गत Group–C (Level–2) पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्नों और उनके सही उत्तरों की विस्तृत जानकारी दी गई है।
इस लेख का उद्देश्य उन अभ्यर्थियों की सहायता करना है जो Indian Railways के अंतर्गत स्काउट एवं गाइड कोटा भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। यहाँ आपको परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों का विश्लेषण, सही उत्तर, तथा स्काउटिंग से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य सरल भाषा में उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि आने वाली भर्तियों की तैयारी बेहतर तरीके से की जा सके।
यदि आप स्काउट एवं गाइड कोटा के माध्यम से रेलवे में नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो सकती है। इस लेख में दिए गए प्रश्न-उत्तर आपकी परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाने के साथ-साथ स्काउटिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को भी समझने में मदद करेंगे।
1. भारत स्काउट एवं गाइड का ध्वज गीत किसने लिखा था?
(a) दया शंकर भट्ट(b) अर्जुन देव
(c) के.के. खंडेलवाल
(d) वीरदेव वीर
उत्तर: दया शंकर भट्ट
2. सतत विकास लक्ष्य (SDG) का दूसरा लक्ष्य कौन-सा है?
(a) शून्य भूख(b) जलवायु कार्यवाही
(c) गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
(d) लैंगिक समानता
उत्तर: शून्य भूख
3. विश्व स्काउट ध्वज किस वर्ष अपनाया गया था?
(a) 1936(b) 1947
(c) 1951
(d) 1977
उत्तर: 1951
4. प्रसिद्ध गर्म महासागरीय धारा गल्फ स्ट्रीम किस स्थान से उत्पन्न होती है?
(a) होंडुरास की खाड़ी(b) अदन की खाड़ी
(c) मैक्सिको की खाड़ी
(d) बिस्के की खाड़ी
उत्तर: मैक्सिको की खाड़ी
5. निम्नलिखित में से कौन-सी इकाई भारत स्काउट एवं गाइड के उत्तरी क्षेत्र का भाग नहीं है?
(a) एन.सी. रेलवे(b) चंडीगढ़ यू.टी.
(c) बिहार
(d) नवोदय विद्यालय समिति
उत्तर: बिहार
👉 माइलस्टोन ऑफ स्काउटिंग गाइडिंग इन इंडिया से जुड़े प्रश्न-उत्तर भाग- 01
👉 माइलस्टोन ऑफ स्काउटिंग गाइडिंग इन इंडिया से जुड़े प्रश्न-उत्तर भाग- 02
👉 माइलस्टोन ऑफ स्काउटिंग गाइडिंग इन इंडिया से जुड़े प्रश्न-उत्तर भाग- 03
6. निम्न में से किस देश में स्काउटिंग की अनुमति नहीं है?
(a) चीन(b) लक्ज़मबर्ग
(c) चिली
(d) बांग्लादेश
उत्तर: चीन
7. WAGGGS का पूर्ण रूप क्या है?
(a) वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड एंड गर्ल स्काउट्स(b) वर्ल्ड एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ गर्ल गाइड एंड गर्ल स्काउट्स
(c) वर्ल्ड अकादमी ऑफ गर्ल गाइड एंड गर्ल स्काउट्स
(d) वर्ल्ड एलायंस ऑफ गर्ल गाइड एंड गर्ल स्काउट्स
उत्तर: वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड एंड गर्ल स्काउट्स
8. कौन-सा रक्त समूह सार्वभौमिक ग्राही (Universal Recipient) कहलाता है?
(a) A(b) O
(c) AB+
(d) AB-
उत्तर: AB+
9. ‘विंडो ऑन माई हार्ट’ पुस्तक की लेखिका कौन हैं?
(a) लॉर्ड बेडन पावेल(b) एग्नेस बेडन पावेल
(c) ओलाव सोएम्स पावेल
(d) हीदर ग्रेस
उत्तर: ओलाव सोएम्स पावेल
10. बेडन पावेल ने बाएँ हाथ से हाथ मिलाना किस देश की जनजाति से सीखा?
(a) भारत(b) इंग्लैंड
(c) दक्षिण अफ्रीका
(d) ब्राज़ील
उत्तर: दक्षिण अफ्रीका
11. बहते हुए पानी के नल को बंद करना स्काउट नियम के किस सिद्धांत का उदाहरण है?
(a) 2(b) 4
(c) 6
(d) 8
उत्तर: 8
12. निम्न में से कौन-सा लीप वर्ष है?
(a) 2000(b) 2010
(c) 2022
(d) 2030
उत्तर: 2000
13. प्रथम विश्व स्काउट जम्बूरी में भारत से कितने स्काउट शामिल हुए थे?
(a) 10(b) 15
(c) 25
(d) 107
उत्तर: 15
14. कम्पास के 16 बिंदुओं का ज्ञान किस परीक्षा का भाग है?
(a) प्रथम सोपान(b) द्वितीय सोपान
(c) तृतीय सोपान
(d) राज्य पुरस्कार
उत्तर: द्वितीय सोपान
15. बी.पी. (बेडन पावेल) का निधन एवं दफन किस देश में हुआ?
(a) सोमालिया(b) तंजानिया
(c) दक्षिण अफ्रीका
(d) केन्या
उत्तर: केन्या
Read this also
👉 WCR Scout Guide Quota Group- C Answer Key 2023-24
👉 WCR Scout Guide Quota Group- D Answer Key 2023-24
👉 SECR Scout Guide Quota Group- C Answer 2023-24
16. बनी योजना का आदर्श वाक्य क्या है?
(a) सदैव तत्पर(b) मुस्कुराते रहो
(c) साहसी बनो
(d) सेवा पहले
उत्तर: मुस्कुराते रहो
17. सैमुअल मोर्स किससे संबंधित हैं?
(a) सिग्नलिंग(b) पायनियरिंग
(c) रॉक क्लाइम्बिंग
(d) रेस्क्यू
उत्तर: सिग्नलिंग
18. बेडन पावेल ने अंतिम बार किस विश्व जम्बूरी में भाग लिया?
(a) तृतीय(b) चतुर्थ
(c) पंचम
(d) षष्ठम
उत्तर: पंचम
19. राज्य पुरस्कार बैज पर क्या लिखा होता है?
(a) सेवा(b) मदद
(c) तैयार
(d) लगन
उत्तर: सेवा
20. बेडन पावेल की माता का निधन किस वर्ष हुआ?
(a) 1914(b) 1918
(c) 1910
(d) 1916
उत्तर: 1914
21. रेलवे बोर्ड की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(a) 1899(b) 1905
(c) 1935
(d) 1949
22. ब्रह्मांड में सबसे अधिक पाया जाने वाला तत्व कौन-सा है?
(a) सिलिकॉन(b) नाइट्रोजन
(c) हाइड्रोजन
(d) ऑक्सीजन
उत्तर: हाइड्रोजन
23. पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम किस राष्ट्रीय जम्बूरी में मुख्य अतिथि थे?
(a) 15वीं(b) 16वीं
(c) 17वीं
(d) 18वीं
उत्तर: 15वीं
24. 75 का 3 प्रतिशत कितना होता है?
(a) 3(b) 3.5
(c) 4.5
(d) 4
उत्तर: 4
25. कैंडरस्टेग अंतर्राष्ट्रीय स्काउट केंद्र किस देश में स्थित है?
(a) बेल्जियम(b) ऑस्ट्रिया
(c) बुल्गारिया
(d) स्विट्ज़रलैंड
उत्तर: स्विट्ज़रलैंड
26. नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए?
(a) रोगी को केवल नाक से सांस लेने के लिए कहना चाहिए(b) चेहरे को गुनगुने पानी से साफ करना चाहिए
(c) रोगी को लिटाकर सुला देना चाहिए
(d) रोगी के कपड़े ढीले कर देने चाहिए
उत्तर: रोगी के कपड़े ढीले कर देने चाहिए
27. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही नहीं है?
(a) विवियन बोस – सेंट्रल इंडिया(b) हृदयनाथ कुंज़रू – प्रयागराज (इलाहाबाद)
(c) एनी बेसेंट – चेन्नई (मद्रास)
(d) के.टी.एच. बेकर – जबलपुर
उत्तर: के.टी.एच. बेकर – जबलपुर
28. राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) संख्या-3 किसके बीच चलता है?
(a) दिल्ली–अमृतसर(b) दिल्ली–मुंबई
(c) दिल्ली–कोलकाता
(d) लेह–अमृतसर
उत्तर: लेह–अमृतसर
Read this also
👉 WR Scout Guide Quota Group- D Answer Key 2023-24
👉 WR Scout Guide Quota Group- C Answer Key 2023-24
👉 NCR Scout Guide Quota Group- C Answer 2023-24
👉 NCR Scout Guide Quota Group- D Answer 2023-24
29. अंतर्राष्ट्रीय स्काउट संगठन ने सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति हेतु सामुदायिक सेवा के कितने घंटे का लक्ष्य रखा है?
(a) 1 अरब(b) 2 अरब
(c) 3 अरब
(d) 4 अरब
उत्तर: 4 अरब
30. “Agnoree” राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम किसके लिए है?
(a) जनजातीय बच्चों के लिए(b) वंचित समाज के युवाओं के लिए
(c) दिव्यांग युवाओं के लिए
(d) पढ़ाई छोड़ चुकी लड़कियों के लिए
उत्तर: दिव्यांग युवाओं के लिए
31. यह बैज बाईं बाजू की आस्तीन के मध्य में लगाया जाता है?
(a) गोल्डन एरो(b) राज्य पुरस्कार
(c) चतुर्थ चरण बैज
(d) सिल्वर एरो बैज
उत्तर: गोल्डन एरो
32. चौथा अंतर्राष्ट्रीय जम्बूरी किस देश में आयोजित हुआ था?
(a) अमेरिका(b) हंगरी
(c) पोलैंड
(d) इंग्लैंड
उत्तर: हंगरी
33. 17वाँ भारतीय रेलवे जम्बोरेट कहाँ आयोजित हुआ था?
(a) मधुपुर(b) रायवाला
(c) तिरुचिरापल्ली
(d) मालिगांव
उत्तर: मालिगांव
34. प्राथमिक उपचार (First Aid) में ABC का अर्थ क्या है?
(a) एयर ब्लॉक कंडीशन(b) एयर ब्लिंकिंग कंडीशन
(c) एम्बुलेंस लाकर ले जाना
(d) वायुमार्ग, श्वसन, रक्त संचार
उत्तर: वायुमार्ग, श्वसन, रक्त संचार
35. निम्नलिखित में से कौन ब्रॉन्ज वुल्फ पुरस्कार के प्राप्तकर्ता नहीं हैं?
(a) लक्ष्मी मजूमदार(b) सरदार लक्ष्मण सिंह
(c) ललित मोहन जैन
(d) एच.एन. कुंज़रू
उत्तर: एच.एन. कुंज़रू
36. प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे?
(a) बलराम जाखड़(b) जी.वी. मावलंकर
(c) एन. संजीवा रेड्डी
(d) शिवराज पाटिल
37. राष्ट्रीय युवा साहसिक संस्थान कहाँ स्थित है?
(a) पंचगनी(b) दार्जिलिंग
(c) गडपुरी
(d) पचमढ़ी
उत्तर: गडपुरी
38. विश्व स्काउटिंग का सर्वोच्च सम्मान कौन-सा है?
(a) ब्रॉन्ज एलीफेंट(b) ब्रॉन्ज वुल्फ
(c) सिल्वर वुल्फ
(d) सिल्वर एलीफेंट
उत्तर: ब्रॉन्ज वुल्फ
इसे जरूर पढ़ें -
👉 राष्ट्रपति अवॉर्ड CBT Exam 2022-23 से सम्बंधित प्रश्न-उत्तर - 01
👉 राष्ट्रपति अवॉर्ड CBT Exam 2022-23 से सम्बंधित प्रश्न-उत्तर - 02
👉 राष्ट्रपति अवॉर्ड CBT Exam 2022-23 से सम्बंधित प्रश्न-उत्तर - 03
39. राष्ट्रीय ध्वज में दर्शाया गया चक्र किस युग के सिंह स्तंभ से लिया गया है?
(a) तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व(b) दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व
(c) तीसरी शताब्दी ईस्वी
(d) दूसरी शताब्दी ईस्वी
उत्तर: तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व
40. टमटोला क्या है?
(a) स्काउट इकाई(b) रोवर इकाई
(c) कब इकाई
(d) बनी इकाई
उत्तर: बनी इकाई
41. भारत में स्काउटिंग आंदोलन क्यों घट रहा है? सोशल मीडिया के चुनौतीपूर्ण समय में इसे जन-आंदोलन बनाने के लिए व्यावहारिक समाधान लिखिए। साथ ही किसी भी 5 स्काउट नियम लिखिए।
उत्तर:
स्काउटिंग आंदोलन के घटने के प्रमुख कारण
-
आज के युवा अधिक समय मोबाइल, ऑनलाइन गेम और सोशल मीडिया पर बिताते हैं।
-
बाहरी गतिविधियों और शिविरों में रुचि कम हो रही है।
-
कई स्कूलों में स्काउट-गाइड कार्यक्रमों को सह-पाठ्यक्रम गतिविधि के रूप में गंभीरता से नहीं लिया जाता।
-
कई जगह यह केवल औपचारिकता बनकर रह गया है।
-
कई संस्थानों में प्रशिक्षित स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन की कमी है।
-
प्रेरणादायक नेतृत्व के अभाव में छात्रों की रुचि कम हो जाती है।
-
स्काउटिंग की गतिविधियों का सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त प्रचार नहीं हो पाता।
-
इसके कारण समाज में जागरूकता कम रहती है।
-
कई स्थानों पर कार्यक्रम अभी भी पुराने तरीके से संचालित होते हैं।
-
युवाओं की आधुनिक रुचियों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया जाता।
स्काउटिंग को जन-आंदोलन बनाने के व्यावहारिक समाधान
-
स्काउटिंग गतिविधियों के वीडियो, रील्स और फोटो सोशल मीडिया पर साझा किए जाएँ।
-
Instagram, Facebook और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर प्रचार बढ़ाया जाए।
-
ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रोप कोर्स, कैंपिंग और एडवेंचर गतिविधियाँ बढ़ाई जाएँ।
-
आपदा प्रबंधन और जीवन कौशल प्रशिक्षण को भी शामिल किया जाए।
-
हर स्कूल और कॉलेज में स्काउट-गाइड यूनिट को सक्रिय किया जाए।
-
छात्रों को प्रमाणपत्र, पुरस्कार और प्रोत्साहन दिया जाए।
-
स्वच्छता अभियान
-
वृक्षारोपण कार्यक्रम
-
रक्तदान जागरूकता
-
पर्यावरण संरक्षण अभियान
इन कार्यक्रमों में स्काउट-गाइड की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
-
युवाओं को कार्यक्रम योजना और नेतृत्व में अवसर दिए जाएँ।
-
जिला और राज्य स्तर पर युवा नेतृत्व मंच बनाए जाएँ।
-
स्काउटिंग की सफलता की कहानियों को समाचार पत्र और मीडिया में प्रकाशित किया जाए।
-
स्थानीय समुदाय और अभिभावकों को भी इसमें जोड़ा जाए।
.webp)