रोवर स्काउट लीडर एवं सहायक रोवर स्काउट लीडर की योग्यता | Rover scout leader Eligibility | Rsl Uniform.

Rover-scout-leader-eligiblity

रोवर विभाग

रोवर स्काउट लीडर तथा सहायक रोवर स्काउट लीडर की योग्यताएँ :-

(अ) एक व्यक्ति जिसकी आयु 25 वर्ष पूरी हो चुकी है। रोवर स्काउट लीडर नियुक्त किए जाने के योग्य है। जिला आयुक्त की विशेष अनुशंसा पर एक व्यक्ति जिसकी आयु 21 वर्ष की हो चुकी है , रोवर स्काउट लीडर के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।

(ब) एक व्यक्ति जिसकी आयु 21 वर्ष की पूरी हो चुकी है सहायक रोवर स्काउट लीडर के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।

(ii.) उसके पास हाईस्कूल अथवा समकक्ष परीक्षा का प्रमाण - पत्र होना चाहिए

(iii) वह उत्तम चरित्र तथा व्यवहार एवं अच्छे इतिहास वाला व्यक्ति होना चाहिए।

(iv) उसे स्काउट आन्दोलन तथा विशेषकर इसके तरीकों का ज्ञान होना चाहिए और इसके धार्मिक व नैतिक आधार एवं ए.पी.आर.ओ. को मानना चाहिए तथा उन्हें अपने कार्य व्यवहार में लाए।

(v.) उसमें युवकों के साथ कार्य करने की विशेष योग्यता व रुझान होना चाहिए।

(vi) उसे नियुक्ति के दो वर्ष के भीतर राष्ट्रीय संस्था द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण को सन्तोषजनक ढंग से पूरा कर लेना होगा।

(vii.) वह रोवर क्रू के लिए अलग से एक ' रोवर डेन ' के उपयोग करने की क्षमता रखता हो।

(viii.) वह समुदाय की सामाजिक आवश्यकताओं की पूरी जानकारी रखता हो।

इसे भी जरूर पढ़ें

भारत मे स्काउटिंग की उत्त्पत्ति

स्वास्थ्य के नियम, बी पी सिक्स एक्सरसाइज

राष्ट्रीय ध्वज, भारत स्काउट और गाइड ध्वज, विश्व स्काउट एवं गाइड ध्वज

गणवेश :

(अ) रोवर स्काउट लीडर तथा सहायक रोवर स्काउट लीडर , स्काउट मास्टर तथा सहायक स्काउट मास्टर की भांति ही . निम्नलिखित अन्तर के साथ गणवेश पहनेंगे :-

● कार्यरत सामायिक गणवेश- फील्ड में या कार्य करते समय ऐच्छिक तौर पर गहरी नीली जीन्स / पैन्ट या निकर प्लेन आसमानी रंग की टी शर्ट के साथ जिसकी जेब पर स्काउट चिन्ह बना हो और गहरे नीले रंग की पी कैप जिसके मध्य में भारत स्काउट / गाइड का प्रतीक चिन्ह बना हो , सुविधाजनक जूतों के साथ पहनी जा सकती है।

● रैंक बैजः (पद का बैज) - रोवर स्काउट लीडर लाल बार्डर वाला , लाल रंग का पद बैज लगाएगा।

सहायक रोवर स्काउट लीडर हरे बार्डर वाला लाल रंग का पद बैज लगाएगा।

● नेम प्लेट (नाम पट्टी) - 8 से.मी. x 2 से.मी. की एक सफेद रंग की नाम पट्टी जिस पर काले अक्षरों में लीडर का नाम लिखा होगा , दायीं जेब पर भारत स्काउट गाइड पट्टी के ठीक नीचे लगाई जाएगी।

राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा निर्धारित छोटा पाऊच बैल्ट के साथ पहना जा सकता है।

- विश्व बन्धुत्व वागल एक जैसे रंग में चमड़े या केन (Cane) की हो सकती है।