शिविर के औजार और उनका प्रयोग || Camp Tools & Their Uses || THE BHARAT SCOUTS & GUIDES ||


शिविर के औजार व उनके प्रयोग

शिविर जीवन स्काउटिंग/गाइडिंग का एक अभिन्न अंग है। इसमें उन्हें कुछ आवश्यक औजारों की आवश्यकता पड़ती है। कुछ प्रमुख औजार निम्नलिखित है:- 

1.कुल्हाड़ी ( Axe )          2. चाकू (Knife)

3. हथौड़ी (Hammer)    4. आरी (Saw)

5. खुरपी (Spud)             6. पलास (Player)

7. फावड़ा (Shovel)        8. सब्बल (Crow Bar)

9. मुंगेरी (Mallet)           10. रेती (File)

11. पेंचकस (Screw Driver)

■ कुल्हाड़ी (Axe) :-

कुल्हाड़ी स्काउट गाइड की परम मित्र है। किसी मूर्ख व्यक्ति के हाथ मे कुल्हाड़ी उसकी शत्रु हो सकती है किंतु स्काउट गाइड उनका सद्पयोग कर गर्व का अनुभव करते हैं। एक और वो इसका सही प्रयोग करना सीखते हैं, दूसरी ओर इसका पर्याप्त अभ्यास कर लेते हैं।

           स्काउट/गाइड कुल्हाड़ी का वजन लगभग 750 ग्रा. तथा इसमें प्रयुक्त लाठी की लंबाई 50 से 55 से.मि. का होता है। कुल्हाड़ी क धार और सिरा एक सीध में होने पर सही चोट लगती है।  मुठ ढीली होने पर पच्चर लगा देंनी चाहिए।

● कुल्हाड़ी की सम्भाल :-

कुल्हाड़ी की सम्भाल तेज होनी चाहिए। धार लगाने के लिए उसे एक विशेष प्रकार क पत्थर पर वृताकार चलाते हुए दोनों तरफ से रगड़ना चाहिए।  कुल्हाड़ी की सम्भाल जरूरी है। उसे चमड़े के खाल में रखना चाहिए। यदि चमड़े की खाल न हो तो उसे किसी पेड़ या खूंटे में गाड़ देना चाहिए। कुल्हाड़ी भूमि पर कदापि न फेंके। स्काउट इसे अपनी पेटी पर बनी निर्धारित स्थान पर लटकाते है। 

         कुल्हाड़ी का आदान-प्रदान करते समय सिरा स्वयं पकड़कर दुसरो को उसकी लकड़ी पकड़ाई जानी चाहिए। यदि कुल्हाड़ी ले जा रहे हो तो कंधे पर धार पीछे की ओर बाहर होनी चाहिए। हाथ मे ले जाते समय स्कंध को पकड़कर धार शरीर के विपरीत हो । कुल्हाड़ी को सुरक्षित रखने के लिए तेलयुक्त कपड़े से उसके और लकड़ी को रगड़ देना चाहिए।

● कुल्हाड़ी का प्रयोग :-

कुल्हाड़ी की पकड़ बायें हाथ मे हो । दाहिना बायाँ हाथ पकड़ के ऊपर इस प्रकार हो कि उसे आवश्यक्तानुसार ऊपर नीचे सरकाया जा सके। किस वस्तु को काटते समय अनावश्यक जोड़ लगाने की जरूरत नही है।स्वयं कुल्हाड़ी का वजन ही पर्याप्त है। काटते समय " V " आकार के 45° अंश के कोन पर कटान करना चाहिए। यदि लकड़ी फाड़नी हो तो नीचे एक मोटी लकड़ी रख लेनी चाहिए ताकि कुल्हाड़ी की धार पत्थर या जमीन पर न लगे।


■ चाकू (Knife ) :- 

चाकू स्काउट गाइड का परम मित्र है। चाकू अनेक प्रकार के होते हैं। किंतु स्काउट गाइड निम्नलिखित तीन प्रकार के चाकू प्रयोग करते हैं :-

1. स्काउट चाकू (Scout Knife)

2. डैगर या सीथ चाकु ( Dagger or Seath Knife)

3. जैक या क्लैसप चाकू (Jack or Clasp Knife)

1. स्काउट चाकू

 यह बहुउद्देश्यीय होता है। इसमें तीन फल एक धारदार चाकू , एक पेंचकस खोदने व बोतल के ढक्कन खोलने के फल होते हैं । स्काउट इसे अपनी पेटी में बने छल्ले पर आसानी से लटका लेते हैं ।

2. डैगर या सीथ चाकू :-

इस चाकू को मोड़ा नहीं जा सकता । इसके बाहर चमड़े का खोल चढ़ा होता है । इसका प्रयोग गैजेट्स की लकड़ी काटने , छीलने तथा सब्जी काटने में किया जाता है । इसे स्काउट पेटी पर लटकाया जा सकता है।

3. जैक नाइफ -

इसे खोला तथा मोड़कर बन्द किया जा सकता है । यह फल , सब्जी आदि काटने के काम आता है।

 - सावधानियां :-

चाकू के बारे में निम्नलिखित सावधानियों रखनी चाहिए : -जोड़ों पर मशीन का तेल डालते रहना चाहिए

 -चाकू पर किसी उपयुक्त चीज से धार लगाते रहना चाहिए । धार लगाते समय दोनों तरफ बारी - बारी से गोलाकार रगड़ना चाहिए

 -जैक नाइफ को खोलते व बन्द करते समय दोनों हाथों का प्रयोग करना चाहिए तथा खोलते व बन्द करते समय पर्याप्त सावधानी रखनी चाहिए

 -चाकू से काटते या छीलते समय हैण्डिल को पूरे हाथ से मजबूती से पकड़ना चाहिए तथा पूरे हाथ की शक्ति लगानी चाहिए

 -चाकू को किसी को देते समय हैण्डिल पकड़ना चाहिए या बन्द करके देना चाहिए 

■ हथौड़ी ( Hammer ):-

इसके चपटे भाग से कीलें ठोकी जाती हैं और दो नुकीले सिरों के मध्य - भाग से कीलें बाहर निकालने का काम लिया जाता है।

■ आरी (Saw) :-

इसके एक और दांत बने होते हैं। जिससे लकड़ी चिरी जाती है। इसकी सहायता से सीधी रेख में सफाई से लकड़ी काटी जा सकती है।

■ फावड़ा (Spade) :-

भूमि छिलने, खोदने व नाली बनाने में इसका प्रयोग किया जाता है।

■ खुरपी (Spud) :-

भूमि समतल करने और घास छिलने में इसका प्रयोग किया जाता है।

■ सब्बल (Crow Bar) :-

भूमि में खम्भे गाड़ने के लिए इससे गड्ढे बनाये जाते हैं।

■ मुंगेरी (Mallet) :-

तम्बू की खूंटियां गाड़ने व गैजेट्स में इसका प्रयोग किया जाता है।

■ रेती (File) :-

आरी पर धार लगाने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।

■ पेंचकस (Screw Driver) :-

पेंच वाली कील कसने या खोलने में इसका प्रयोग किया जाता है। 

स्काउट गाइड उक्त औजार को भूमि पर नही फेंक देते हैं वरन इन्हें रखने के लिए गैजेट्स बना लेते है।